फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The groom gets epileptic seizures, marriage breaks down

दूल्हे को आया मिर्गी का दौरा, टूट गई शादी

Thu, 03 Dec 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
The groom gets epileptic seizures, marriage breaks down
The groom gets epileptic seizures, marriage breaks down
कोतवाली क्षेत्र के सिरनाथपुर छतेड़ी गांव में दुल्हन की विदाई से चंद घंटे पहले दूल्हे को मिर्गी का दौरा आ गया। यह देख दुल्हन ने ससुराल जाने से मना कर दिया। मामले को लेकर दोनों पक्षों में दिनभर पंचायत चलती रही। मामले का हल ना होने पर दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। जहां खबर भेजे जाने तक उनके बीच पंचायत चल रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सिरनाथपुर छतेड़ी निवासी नीलम पुत्री मुन्ना सरोज की मंगलवार को शादी थी। बारात कंधई थाना क्षेत्र के मंदाह से आई थी। द्वारपूजा व जयमाल के बाद रात में विवाह संपन्न हुआ। बुधवार को तेलवई का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान दूल्हा अजय को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया। बात दुल्हन तक पहुंची तो उसने ससुराल जाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

इसे लेकर हंगामा खड़ा हो गया। बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई। हालांकि दूल्हा समेत परिवार के लोगों से कन्या पक्ष के लोगों के बीच दिनभर पंचायत होती रही लेकिन मामले का हल नहीं निकला। लोगों का कहना है कि दूल्हे को कन्या पक्ष के लोगों ने मारपीट भी दिया। शाम को दोनों पक्ष थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्या पक्ष के लोग वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान खर्च हुए पैसे की वापसी की मांग कर रहे थे। जबकि वर पक्ष के लोग उसे देने के लिए राजी नहीं थे। दोनों पक्षों के बीच देर शाम कोतवाली में पंचायत जारी थी। कोतवाली प्रभारी पट्टी नरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed