{"_id":"6311038bde061d1f3f594dd1","slug":"the-girl-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-the-train-pratapgarh-news-ald3406200185","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान
विज्ञापन
मृतका रूबी पटेल। फाइल फोटो
- फोटो : PRATAPGARH
स्थानीय कस्बे में बृहस्पतिवार को एक युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। परिजन घटना का कारण नहीं बता पा रहे हैं।
कोतवाली क्षेत्र के बसहीपुर निवासी थोक आलू कारोबारी अजय पटेल की चार बेटियां दो बेटे हैं। बड़ी बेटी रूबी (24) इंटर की पढ़ाई पूरी कर घर पर ही रहती थी। बृहस्पतिवार की सुबह रूबी अपनी मां शांति देवी से हौदेश्वरनाथ धाम दर्शन करने जाने की बात कहकर घर से साइकिल लेकर निकली।
सुबह करीब नौ बजे वह पुराना कुंडा के प्राथमिक स्कूल के पास पहुंची। अचानक वह चंडीगढ़ से प्रयागराज जा रही ऊंचाहार एक्सप्रेस के सामने कूद गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चर्चा रही कि रूबी का इरादा भांपकर दो युवक उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
यह देख युवक भाग निकले। युवती की मौत की खबर मिलने पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। उसकी आत्महत्या लेकर तरह-तरह की चर्चा रही।