{"_id":"d3d793e174dbc760af1bb82bbedd1a66","slug":"the-future-of-50-thousand-students-uncertun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार विद्यार्थियों का भविष्य अधर में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हजार विद्यार्थियों का भविष्य अधर में
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 24 Mar 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
अवध विवि अब उन 19 संबद्ध महाविद्यालयों की निरस्त परीक्षा नहीं कराएगा, जो केंद्र बनाने की मांग को लेकर परीक्षा शुरू होने से पहले हाईकोर्ट गए थे। मंगलवार को कुलपति की अध्यक्षता में हुई विवि परीक्षा समिति की बैठक में परीक्षा जल्द न कराकर कॉलेजों की याचिका पर आए हाईकोर्ट के निर्णय के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट जाने का निर्णय लिया गया। समिति ने उच्चतम न्यायालय में विशेष अपील दायर करने के बाद परीक्षा संबंधी अग्रेतर कार्यवाही करने का फैसला लिया। विवि के अड़ियल रवैए से अब इन महाविद्यालयों के करीब 50 हजार छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है।
बताते चलें कि विवि प्रशासन के परीक्षा केंद्र न बनाने से नाराज 19 संबद्ध महाविद्यालयों के प्रबंधकों ने परीक्षा शुरू होने से पहले हाईकोर्ट में रिट दायर की थी।
ये महाविद्यालय अंबेडकरनगर, फैजाबाद, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ व बहराइच के हैं। महाविद्यालयों की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने परीक्षा शुरू होने से एक दिन पहले 11 मार्च को निर्णय देकर विवि को परीक्षा केंद्र बनाने का आदेश दिया था। आदेश की कॉपी लेकर कॉलेजों के प्रबंधक व प्राचार्य विवि उसी दिन शाम को पहुंच गए थे, लेकिन विवि ने ऑर्डर रिसीव न कर उल्टे डंडे के बल पर प्रबंधकों व प्राचार्यों को परिसर से बाहर निकाल दिया था। इससे आक्रोशित लोगों ने ऑर्डर की कापी विवि परिसर में ही चस्पा कर दी थी। इसके बाद विवि में देर रात तक चले घटनाक्रम मेें आखिरकार परीक्षा समिति की आपात बैठक बुला कुलपति प्रो. जीसीआर जायसवाल ने उक्त 19 महाविद्यालयों की परीक्षा निरस्त कर दी थी। इसके बाद परीक्षा न कराने और आदेश की अवहेलना करने को लेकर कॉलेजों ने विवि के खिलाफ अवमानना वाद दायर कर दिया था। 20 मार्च को मामले में सुनवाई हुई तो विवि अधिवक्ता ने छह अप्रैल से परीक्षा कराने की बात कही थी।
विज्ञापन
इसके बाद माना जा रहा था कि विवि छात्रहित में जल्द परीक्षा संपन्न करा देगा, लेकिन मंगलवार को परीक्षा समिति ने कॉलेजों की योजित याचिका संख्या-1300, 1164, 1224 (एम/एस)-2015 व अन्य में पारित विभिन्न निर्णयों के खिलाफ उच्चतम न्यायालय जाने का फैसला कर लिया। कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में समिति ने कहा कि पहले सुप्रीम कोर्ट में विशेष अपील दायर की जाएगी। इसके बाद जो निर्णय आएगा, उसके परिप्रेक्ष्य में परीक्षा संबंधी आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि बीते दिनों हाईकोर्ट के निर्णय के संबंध में ‘ट्रेक ऑफ एक्शन’ के लिए परीक्षा समिति ने एक उप समिति बनाई थी। मंगलवार को परीक्षा समिति ने उप समिति की संस्तुति पर व्यापक चर्चा की। इसके बाद विशेष अपील दायर करने का फैसला लिया गया है।
इन कालेजों की निरस्त हुई हैं परीक्षाएं-
-पं. रामचरित्र मिश्र महाविद्यालय पडे़ला कादीपुर सुलतानपुर
-बाबा रामनाथ स्मारक महाविद्यालय बिहामदपुर आशापार अंबेडकरनगर
-बिहारी लाल स्मारक किसान महाविद्यालय आमादरवेशपुर अंबेडकरनगर
-आरएसएमपी महाविद्यालय आजादनगर कुंडा प्रतापगढ़
-अबुलकलाम आजाद महाविद्यालय रानीगंज प्रतापगढ़
-रामाश्रय शुक्ल महाविद्यालय रामपुर बावली प्रतापगढ़
-मेड़ई प्रसाद यादव महाविद्यालय रामपुरभटनी, प्रतापगढ़
-अमरावती देवी महाविद्यालय ठेकीपट्टी बिहार प्रतापगढ़
-बीएन सिंह स्मारक महाविद्यालय पुवासी प्रतापगढ़
-हरि प्रसाद निर्मला विट्स महाविद्यालय गोकुलपुर फैजाबाद
-ब्रजराज सहोदरा महाविद्यालय पूरे पहाड़ सिंह सुलतानपुर
-श्रीशंकर जी महाविद्यालय मठिया अंबेडकरनगर
-मां शारदा महाविद्यालय पाकरपुर कादीपुर सुलतानपुर
-श्रीमती दशरथ देवी महाविद्यालय शुकुल बाजार सुलतानपुर
-कलावती देवी स्मारक महाविद्यालय उत्तमनगर बड़नापुर बहराइच
-बमीर हसनफारुकी मसउदिया मुबारका डिग्री कालेज नानपारा बहराइच
-रामतेज भगौती प्रसाद महाविद्यालय बहराइच
-पं. महाराजदीन शुक्ल शिक्षण संस्थान मटेराकला बहराइच
-साधूराम विश्वकर्मा प्रगति महाविद्यालय नरोत्तमपुर बहराइच