फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The former acting CMO had kept money to build a house

Pratapgarh News: मकान बनवाने के लिए पूर्व कार्यवाहक सीएमओ ने रखे थे रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
The former acting CMO had kept money to build a house
अंबेडकर नगर में वर्ष 2014 में तैनात रहे कार्यवाहक सीएमओ डॉ.ब्रह्मनारायण तिवारी के आवास से 11 साल बाद मिले 22.48 लाख रुपये की गुत्थी सुलझ गई है। पैतृक गांव में मकान बनवाने के लिए रुपये जमा किए थे। हालांकि घर आने के दो दिन पहले ही उनकी मौत हो गई। विवाद की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने उनके आवास में ताला बंद करा दिया। जिसके कारण परिवार के सदस्य आवास के भीतर दाखिल नहीं हो सके।
विज्ञापन

दरअसल पूर्व कार्यवाहक सीएमओ आसपुर देवसरा के रामगढ़ा के रहने वाले थे। उनके निधन से दो वर्ष पहले उनकी पत्नी गौरा की मौत हो चुकी थी। उनके छोटे भाई जगदीश तिवारी की भी 32 वर्ष की उम्र में निधन हो चुका है। चूंकि कार्यवाहक सीएमओ निसंतान थे, इसलिए भाई की मौत के बाद भतीजे भानु प्रताप तिवारी और शशांक तिवारी की वह परवरिश करते रहे।
विज्ञापन

भानु प्रताप के अनुसार वह अवकाश लेकर एक फरवरी को घर आने वाले थे। ताकि मकान का निर्माण करा सकें। इसके लिए ही अपने आवास में रुपये जमा कर रखे थे। घर आने से पहले ही 29 जनवरी 2014 को वह अपने सरकारी आवास में मृत मिले थे। प्रशासन ने भी उनकी मौत को संदिग्ध मानते हुए कमरे में ताला लगा दिया। भतीजे भानु ने बताया कि 11 साल बाद तीन जुलाई 2025 को आवास का ताला स्वास्थ्य विभाग की टीम की मौजूदगी में खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छानबीन के दौरान आवास से 22.48 लाख रुपये व कमरे से गृहस्थी का सामान मिला है। बड़े पिता की ससुराल जनपद जौनपुर के सुजानगढ़ थाना क्षेत्र के प्रेम का पूरा में है। उनकी मौत के बाद उनके साले अरविंद दुबे ने एक वसीयत न्यायालय में प्रस्तुत कर वाद दायर कर रखा है। जो न्यायालय में विचाराधीन है। पूर्व कार्यवाहक सीएमओ के निधन के बाद उनका पुराना मकान जर्जर हो चुका है। भानु घर गृहस्थी का काम संभालते हैं। जबकि आर्थिक स्थिति बेहतर न होने के कारण शशांक मुंबई में प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं।



स्वास्थ्य विभाग से मिलना है 1.5 करोड़ की राशि
अंबेडकर नगर के पूर्व कार्यवाहक सीएमओ रहे ब्रह्मनारायण तिवारी की मौत के बाद विभाग ने उनके सेवाकाल का भुगतान नहीं किया है। भतीजे भानु का कहना है कि करीब डेढ़ करोड़ रुपये स्वास्थ्य विभाग को देना है। कानूनी अड़चनों के कारण अभी भुगतान नहीं हो सका। जबकि उनके बड़े पिता ने पहले ही दोनों भाइयों को अपना वारिस घोषित कर दिया था। जिसे पूरे गांव व रिश्तेदार भी जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed