फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The family slept, the thieves took away the jewelry along with the cash

Pratapgarh News: परिवार सोया रहा, चोर नकदी समेत जेवर समेट ले गए

Mon, 29 May 2023 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 29 May 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
The family slept, the thieves took away the jewelry along with the cash
अंतू थाना क्षेत्र के कटका मानापुर के चिल्हवापार निवासी लालमणि के घर भागवत का कार्यक्रम था। 24 मई की रात गर्मी के चलते परिजन संग रिश्तेदार बरामदे में सो रहे थे। रात में चोर कमरे का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात व 10 हजार रुपये चुरा ले गए। सुबह लोगों को जानकारी हुई। शिकायत पर पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


रिश्तेदारी में आए युवक को पीटकर किया घायल
अंतू थाना क्षेत्र के डुहिया की रहने वाली नीलम मिश्र का आरोप है कि उसकी ननद की 27 मई को सगाई थी। इसमें शामिल होने के लिए उसका भाई संदीप आया था। सामुदायिक शौचालय की ओर जाते समय गांव के ही जय प्रकाश मिश्र , उदय राज मिश्र, रवि शंकर मिश्र, सूर्य प्रकाश मिश्र समेत चार अज्ञात लोगों ने संदीप की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। साथ ही उसके पास से पांच हजार रुपये भी छीन लिए। संदीप को उपचार के लिए प्रयागराज ले जाया गया। इस मामले में रविवार को जय प्रकाश मिश्र, उदयराज मिश्र, रविशंकर मिश्र, सूर्य प्रकाश मिश्र सहित चार अज्ञात के विरुद्ध जान लेवा हमला, लूट सहित अन्य धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


आप नेता पर जानलेवा हमला करने के आरोपी चल रहे फरार

थाना क्षेत्र में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता और उसके भाई पर जानलेवा हमला करने के आरोपित जिला पंचायत सदस्य और उसके साथियों को ढूंढ़ने में पुलिस अब तक नाकाम है। जबकि घटना को हुए एक सप्ताह से अधिक का समय बीत चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे के सराय सुल्तानी निवासी अजीत यादव आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी हैं। नगर पंचायत के चुनाव में अपनी चाची को पार्टी के टिकट पर अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ाया था। 15 मई को पड़ोस से बांसी आधारगंज की बरात में अजीत अपने भाई रंजीत यादव और परिवार के अन्य लोगों के साथ गया था।
आरोप है कि शिवगढ़ द्वितीय के जिला पंचायत सदस्य आशीष यादव उर्फ योगी ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर फायरिंग करते हुए हमला किया था। वाहन में तोड़फोड़ के साथ मारपीट की गई थी। इसमें रंजीत यादव समेत तीन लोग घायल हो गए थे।
अजीत की तहरीर पर 16 मई को पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना वाली रात से अब तक पुलिस आरोपितों की तलाश में दबिश देने का दावा कर रही है, लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया। एसओ सर्वेश सिंह का कहना है कि पुलिस आरोपितों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।


कोटेदार के खिलाफ अनाज चोरी का मुकदमा दर्ज
लालगंज के पूर्ति निरीक्षक ने पतुलकी के कोटेदार के खिलाफ अनाज चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। पांच मई की देर रात कोटे के राशन को ट्रैक्टर पर लादकर बेचने के लिए ले जाते समय ग्रामीणों ने कोटेदार को सगरासुंदरपुर बाजार में पकड़ा था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस के साथ पूर्ति निरीक्षक भी जांच करने पहुंचे। जांच में पूर्ति निरीक्षक को भी अनाज चोरी से बेचे जाने की जानकारी मिली।

पूर्ति निरीक्षक राज सिंह यादव की तहरीर पर कोटेदार उमाशंकर चौरसिया, ट्रैक्टर चालक सतीश चौरसिया के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।



तीन अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा
पुलिस ने विभिन्न अपराधों में सक्रिय गिरोह के सरगना समेत तीन लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
एसओ सर्वेश सिंह ने बताया कि सरायभरतराय के गैंग सरगना इकरार व उसके पड़ोसी साथी अब्दुल हसीब, मोहम्मद महफूज के खिलाफ विभिन्न आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता उजागर होने के बाद तीनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed