फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The family members were adamant on the case, prevented the body from being cremated.

Pratapgarh News: मुकदमे की जिद पर अड़े परिजन, शव का अंतिम संस्कार करने से रोका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
The family members were adamant on the case, prevented the body from being cremated.
आईजी के स्कॉर्ट वाहन की टक्कर से टेंपो सवार मजदूर की मौत से आक्रोशित परिजन मुकदमा दर्ज करने के बाद ही अंतिम संस्कार की जिद पर अड़े थे। दो घंटे की मशक्कत के बाद तीन थानों की पुलिस आर्थिक मदद का भरोसा दिलाते हुए परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए राजी कर लिया। हादसे में घायल पांच लोगों का उपचार प्रयागराज में चल रहा है।
विज्ञापन

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रामगंज बाजार में सोमवार को हुई लूट की जांच करने प्रयागराज के एडीजी भानु भाष्कर व आईजी प्रेम गौतम पहुंचे थे। शाम को वापस जाते समय उनके स्काॅर्ट की जीप साइकिल सवार को बचाने के दौरान टेंपो से टकराकर खड्ड में पलट गई। हादसे में स्कॉर्ट सवार आरक्षी देवनारायण शुक्ला व योगेंद्र प्रताप सिंह के अलावा टेंपो सवार गजरिया निवासी सूर्य नारायण मिश्रा, पट्टी कस्बा निवासी शोभनाथ, धूती निवासी छोटेलाल व सुजानगंज निवासी राजकेश यादव घायल गंभीर रूप से घायल हो गए। एसआरएन में चिकित्सकों ने छोटेलाल को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे। आक्रोशित परिजन संग ग्रामीण स्कॉर्ट चालक पर मुकदमा दर्ज करने की जिद पर अड़ गए। वहां मौजूद बाघराय, कोहड़ौर व कंधई थानाध्यक्ष परिजनों को समझाते रहे। करीब दो घंटे बाद परिजनों को बताया कि उन्हें किसान बीमा योजना से पांच लाख रुपये की मदद मिलेगी। इसके अलावा अन्य सरकारी मदद उपलब्ध करा दी जाएगी। जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो गए। देर शाम परिजन इब्राहिमपुर घाट के लिए निकले तो थानाध्यक्ष भी शव को कंधा देने लगे। शव जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed