फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The family kept sleeping, the thieves took away the jewelery worth lakhs

Pratapgarh News: सोते रहे घरवाले, चोर लाखों के जेवरात समेट ले गए

Sat, 17 Jun 2023 09:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 17 Jun 2023 09:48 PM IST
विज्ञापन
The family kept sleeping, the thieves took away the jewelery worth lakhs
रानीगंज के रामनगर में चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। संवाद
फोटो-4
विज्ञापन

सोते रहे घरवाले, चोर लाखों के जेवरात समेट ले गए
- कमरों का ताला तोड़कर घुसे थे चोर, सुबह परिजनों को हुई चोरी की जानकारी
- घटना की छानबीन कर रही पुलिस, लोगों में दहशत
संवाद न्यूज एजेंसी
रानीगंज। पुलिस से बेखौफ बदमाश शुक्रवार की रात कमरों का ताला तोड़कर करीब 15 लाख रुपये के जेवरात व 32 हजार रुपये नगद समेट ले गए। जानकारी होने पर घरवालों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गए। घटना से इलाके के लोगों में दहशत है। पुलिस की कार्यशैली पर लोग सवाल उठा रहे हैं।
रानीगंज थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी हृदय नारायण पांडेय घर पर रहकर किसानी खेती करते हैं। तीन भाई रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। बाहर रहने वाले भाइयों ने अपने कमरों में ताला बंद किया है। शुक्रवार की रात हृदय नारायण परिजनों के साथ घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। रात में चोर छत के रास्ते घर में घुस गए।
विज्ञापन

चोरों ने भीतर से दरवाजा बंद करने के बाद कमरों में लगे ताले तोड़ डाले। सभी कमरे में रखे बॉक्स, अलमारी, अटैची के भी ताले तोड़ दिए। भुक्तभोगी के मुताबिक चोर 2 सोने के हार, 6 सोने की अंगूठी , 4 कंगन, 4 मंगलसूत्र, 2 झुमके, पायल और पेटी समेत करीब एक किलो चांदी के जेवरात व 32 हजार रुपये नगद समेट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की सुबह घरवाले सोकर उठे तो भीतर से दरवाजा बंद देख दंग रह गए। किसी तरह अंदर दाखिल हुए तो कमरों का ताला टूटा उनके पैरो तले जमीन खिसक गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ रानीगंज सर्वेश सिंह ने बताया कि बदमाशों की खोजबीन की जा रही है।

.............



चोरी करने घुसा चोर, जगहट होने पर भागा
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के भंगवा निवासी सुरजीत पांडेय उर्फ बबलू के मकान में शु्क्रवार की रात रस्सी की मदद से चोर छत से घर के भीतर घुसा। आहट मिलने पर घरवाले जाग गए। चोर देख लोगों ने शोर मचाया तो वह दूसरे के मकान की छत पर कूदकर भाग निकला। कुछ देर बाद वह मुख्य मार्ग से जाता दिखा तो लोगों ने उसे दौड़ा लिया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। लोगों का कहना है कि गांव में बाहर से आने वाले नशेड़ियों से हर कोई त्रस्त है। शिकायत के बाद पुलिस सीसीटीवी में कैद बदमाश की खोजबीन कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed