फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The factory will be set up in the district at a cost of Rs 67.12 crore

जिले में 67.12 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होगा कारखाना

Sat, 26 Dec 2020 01:26 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
The factory will be set up in the district at a cost of Rs 67.12 crore
नौनिहालों को पौष्टिक आहार मुहैया कराने के लिए जिले में 67.12 करोड़ रुपये की लागत से कारखाना स्थापित करने की तैयारी हो रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीरी की सप्लाई बंद होने के शासन ने अब जिले में ही ऐसे कारखाने लगाने की मंजूरी दी है। विभागीय अधिकारियों ने जमीन की तलाश शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार की आपूर्ति बंद हो गई है। शासन ने इस वर्ष किसी भी ठेकेदार को टेंडर ही नहीं दिया है। 29 साल बाद ऐसा हुआ है, जब पोषाहार का टेंडर ठेकेदारों को नहीं दिया गया है। नौनिहालों को पौष्टिक आहार देने के लिए अब अफसरों की देखरेख में जिले में ही आहार तैयार कराया जाएगा और समूहों के माध्यम से केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

शासन ने जिले में कारखाना का निर्माण करने के लिए 67.12 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है, जो एक अप्रैल के बाद स्थल चयन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। दरअसल शासन की मंशा है कि जिले में तैयार होने वाले पोषक आहार की गुणवत्ता बेहतर होगी और स्थानीय स्तर पर ही शिकायतों का निस्तारण किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले 3259 केंद्रों को ही सप्लाई करना होगा, ऐसे में पौष्टिक आहार देर से आने, नहीं मिलने की समस्या भी खत्म हो जाएंगी। जिले में ऐसा पहली बार होगा जब इतना बड़ा कारखाना लगने जा रहा है और वह सिर्फ जिले के लोगों के उपयोग में आएगा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह स्थल का चयन करें और कारखाने स्थापित करके जिले के केंद्रों तक राशन पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाएं।
बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार
जिले में कारखाने की स्थापना होने से बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा और बच्चों को नियमित रुप से पौष्टिक आहार मिलेगा। हालांकि अभी इस राह में बहुत रोड़े हैं। मगर देखना है कि कब तक मूर्त रुप लेता है।

जिले के 3259 आंगनबाड़ी केंद्रों को प्रतिमाह पोषक आहार की सप्लाई करनी है। इसके लिए बड़ा प्लांट लगाने की तैयारी हो रही है। नए वित्तीय वर्ष में इसमें तेजी आएगी और मुख्यालय से ही सभी केंद्रों को पौष्टिक आहार सप्लाई किया जाएगा।
ओपी यादव, डीसी, स्वत: रोजगार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed