फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The effect of the witch persists, the feeling of cold even in the sun

पछुआ का असर बरकरार, धूप में भी हुआ ठंड का एहसास

Fri, 01 Jan 2021 02:08 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
The effect of the witch persists, the feeling of cold even in the sun
The effect of the witch persists, the feeling of cold even in the sun
प्रतापगढ़। बर्फीली हवाओं से ठंड बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को धूप खिलने के बाद भी लोग ठंड से कांपते नजर आए। धूप में भी ठंड का असर बरकरार रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 21.0 व न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

पश्चिमी हवाएं वातावरण में सक्रिय हैं। इससे गलन बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को मौसम साफ रहा। सुबह से ही धूप खिल गई थी, मगर इसका असर नहीं रहा। हालांकि धूप खिलने से बाजारों में चहल-पहल रही। शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, सदर बाजार, घंटाघर, अंबेडकर चौराहा सहित प्रमुख बाजारों में दिनभर खरीदारी के लिए लोग पहुंचे। इधर, शाम को ठंड और बढ़ गई। बाजारों में चहल-पहल कम हो गई। मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पश्चिमी हवाओं की वापसी से तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन

सूरज ढलते ही धधकने लगे अलाव
बृहस्पतिवार को रोज की अपेक्षा अधिक ठंड थी। धूप खिलने के बाद भी लोगों को राहत नहीं थी। लोग ठंड से राहत पाने के लिए बाहर चारपाई व कुर्सी पर बैठकर धूप सेंकते रहे। इधर, शाम होते ही ठंड और गलन बढ़ गई। चौराहों, बाजारों व घरों में अलाव धधकने लगे। लोग अलाव के पास बैठे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed