फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The district will soon have two new stations

जिले को जल्द मिलेंगे दो नए थाने

Mon, 23 Mar 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 23 Mar 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
The district will soon have two new stations
जनपद के 133 गांव के लोगों को अब नए थाने का नाम लिखना होगा। अपनी शिकायत लेकर भी नहीं भटकना पड़ेगा। जनपद में दो नए थानों की स्थापना के लिए अधिकारियों ने शासन को प्रपोजल भेज दिया है। थानों के लिए जमीन भी मिल गई है। एलाटमेंट के लिए कवायद अंतिम दौर में है।
विज्ञापन


जनपद के कंधई, रानीगंज, नगर कोतवाली, मानधाता थाना क्षेत्र के गांवों की दूरी बहुत अधिक पड़ती है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुलिस को इन गांवों में पहुंचने में काफी वक्त लग जाता है। ऐसे में कई वर्षों से कंधई और मानधाता थाना क्षेत्र के बीच में दिलीपपुर और देल्हुपुर थाने की कवायद चल रही है। कंधई व रानीगंज थाना क्षेत्र के 63 गांव दिलीपपुर थाने और मानधाता, रानीगंज व नगर कोतवाली के 73 गांवों को जोड़कर देल्हूपुर थाने का निर्माण होगा।
विज्ञापन


 इन थानों की स्थापना के लिए कच्छप गति से चल रही कवायद रविवार को कैबिनेट मंत्री शिवाकांत ओझा की अफसरों के साथ हुई बैठक के बाद तेज हो गई। डीएम अमृत त्रिपाठी, एसडीएम सदर जेपी मिश्रा, रानीगंज एसडीएम और डीडीसी राजस्व विवेक उपाध्याय की मौजूदगी में संबंधित पत्रावली मंगाई गई। बताया गया कि दोनों थानों की स्थापना के लिए जमीनें भी मिल गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सुनते ही मंत्री ने अधिकारियों को तत्काल शासन को भवन निर्माण समेत अन्य औपचारिकताओं के लिए पत्र सोमवार को हर हाल में भेजने को कहा। सोमवार को आनन-फानन में थानों से जुड़े अभिलेख तैयार कर शासन को भेजने की कवायद होती रही। इसके साथ ही अधिकारियों ने रानीगंज विधानसभा के राजापुर गांव में फायर ब्रिगेड भवन निर्माण व स्थापना के लिए औपचारिकता पूरी कर अभिलेख शासन को भेजा गया। उम्मीद है कि सब कुछ ठीकठाक रहा तो दोनों थानों के साथ ही फायरब्रिगेड निर्माण का भी कार्य प्रारंभ हो जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक तारिक मोहम्मद ने बताया दोनों थानों की स्थापना के लिए आवश्यक कागजी कोरम पूरा कर शासन को भेजा गया है। दोनों थाने आधुनिक सुविधाओं से लैस रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed