{"_id":"64c3e2872d46456c43036274","slug":"the-dead-body-was-removed-from-the-grave-after-sixteen-days-on-the-orders-of-dm-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-2235-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: डीएम के आदेश पर सोलह दिन बाद कब्र से निकाला गया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: डीएम के आदेश पर सोलह दिन बाद कब्र से निकाला गया शव
Fri, 28 Jul 2023 09:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 28 Jul 2023 09:15 PM IST
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के ईशीपुर गांव में करंट से हुई थी विवाहिता की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
गड़वारा। भाई की शिकायत पर डीएम के आदेश के बाद घटना के सोलह दिन बाद विवाहिता का कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया। अंतू थाना क्षेत्र के ईशीपुर गांव के पप्पू पाल की पत्नी सुनीता पाल की बीते 11 जुलाई काे घर के भीतर मेज पर रखे पंखे में आ रहे करंट से मौत हुई थी। अगले दिन घर के पास ही उसे दफना दिया गया।
लेकिन, प्रयागराज के बहरिया थाना क्षेत्र के करनाई गांव के मनोज पाल ने पिछली 23 जुलाई को डीएम को शिकायती पत्र देकर बहनोई सहित ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न सहित कई गंभीर आरोप लगाए। डीएम के आदेश पर शुक्रवार को एसडीएम सदर, सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता, अंतू एसओ जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में मजदूरों की मदद से मृतका के शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। विवाहिता घटना के समय गर्भवती थी, जबकि उसकी पांच वर्ष की बेटी पिता के साथ रहती है।