{"_id":"64fde188bc7109ba5c06abe4","slug":"the-dead-body-was-cremated-on-the-assurance-of-the-sdm-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-4128-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: एसडीएम के आश्वासन पर किया शव का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: एसडीएम के आश्वासन पर किया शव का अंतिम संस्कार
Sun, 10 Sep 2023 09:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 10 Sep 2023 09:02 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। अधेड़ की हत्या के बाद नाराज परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। एसडीएम के आश्वासन पर परिजन माने।
लालगंज कोतवाली के पूरे छत्तू गांव निवासी विनोद कुमार को बीते ग्यारह अगस्त को आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया था। इलाज के दौरान शुक्रवार को विनोद की प्रयागराज में मौत हो गई। शनिवार को पीएम के बाद मृतक का शव घर पहुंचा।
मांगो को लेकर रविवार की सुबह परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। जानकारी पर लालगंज एसडीएम लालधर सिंह यादव व कोतवाल अवन दीक्षित मृतक के घर पहुंचे। मृतक की पत्नी नत्था देवी व बेटे मोहित सरोज ने एसडीएम को ज्ञापन देकर जमीन का पट्टा, सरकारी आवास, शस्त्र लाइसेंस, आर्थिक सहायता व मृतक के पुत्र को सरकारी नौकरी के साथ परिवार की सुरक्षा की मांग उठाई। एसडीएम ने मांगो को पूरी कराए जाने का हर संभव भरोसा दिलाया। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।