फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The daughter-in-law is very clever, steals the jewellery and says it was a robbery.

Pratapgarh News: बहू बड़ी चालाक, जेवर चुराकर बोली डकैती हो गई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The daughter-in-law is very clever, steals the jewellery and says it was a robbery.
पट्टी पुलिस द्वारा चोरी के आरोप में गिरफ्तार महिला। पुलिस
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बहुता गांव में 29 सितंबर को दिनदहाड़े हुई लूटपाट की घटना झूठी निकली। पुलिस के अनुसार बहू को बंधक बनाकर लूटपाट करने का आरोप लगाने वाली महिला की बहू ही चोर निकली। आरोपी से चोरी के जेवरात बरामद करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि जनपद में आए दिन चोरी की वारदात सोशल मीडिया पर देखते हुए महिला ने जेठानी के जेवरात उड़ाने की साजिश रची थी। खुलासा होने के बाद डकैती का मुकदमा चोरी में बदल दिया गया।
विज्ञापन

बहुता निवासी राजकली ने बताया था कि वह अपने बेटे रंजीत के साथ बैंक गई थी। घर पर बहू जया शर्मा अकेली थी। बाइक से आए दो बदमाश उसे बंधक बनाकर बड़े बेटे की पत्नी के कमरे से जेवरात लूट ले गए। बदमाशों ने जया को बंधक तो बनाया लेकिन उसके जेवरात नहीं ले गए। मामले में डकैती का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की छानबीन करने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी थीं। पुलिसकर्मियों ने पीड़िता के घर के आंगन व पड़ोसी के घर में खोदाई भी की लेकिन जेवरात नहीं मिले। आसपास के लोगों से बात करने पर पता चला कि उन्होंने किसी को बाइक से भागते नहीं देखा। इसके बाद घटना को लेकर पुलिस को बहू जया शर्मा पर शक हुआ।
शनिवार को भरोखन नहर पुलिया के पास से पुलिस ने जया को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने चोरी की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर चोरी के आभूषण बड़ा मंगलसूत्र, छोटा मंगलसूत्र, झुमका, अंगूठी, पायल, छागल और बिछिया बरामद की गई।

बोले अफसर
जांच के दौरान मामला चोरी का निकला। इसलिए डकैती के मुकदमे को चोरी में बदल दिया गया।
मनोज रघुवंशी, सीओ पट्टी
सोशल मीडिया पर चोरी की घटनाएं देख बनाई प्लानिंग
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में जया ने बताया कि सोशल मीडिया पर चोरी की घटनाओं के वीडियो देख उसने चोरी की योजना बनाई। जेठ-जेठानी बाहर रहते हैं। उसने उनके कमरे का ताला तोड़ा और जेवरात चुरा लिए। पकड़े जाने से बचने के लिए उसने लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed