फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The crisis on wheat deepened due to rising mercury in February

Pratapgarh News: फरवरी में चढ़े पारे से गेहूं पर संकट गहराया

Wed, 08 Feb 2023 07:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 08 Feb 2023 07:58 PM IST
विज्ञापन
The crisis on wheat deepened due to rising mercury in February
जिले में तापमान बढ़ने से आम जनमानस को ठंड से जरूर राहत मिल गई है, लेकिन गेहूं की पैदावार पर संकट खड़ा हो गया है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। दरअसल इस बार फरवरी माह में ही मौसम तल्ख हो गया है।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार गेहूं की अच्छी पैदावार के लिए 18 से 20 डिग्री सेल्सियस तापमान की जरूरत होती है। इससे पौधे अच्छी तरह विकसित होते है। मगर फरवरी में अचानक तल्ख हो रहे मौसम से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

जिले में एक लाख 47 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बोआई की गई है। किसानों को उम्मीद थी कि सरसो की तरह ही गेहूं की पैदावार अच्छी होगी। मगर फरवरी में मौसम का मिजाज बदल गया है। धूप तल्ख हो रही है। तापमान तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 29 डिग्री पर पहुंच गया है जबकि गेहूं के लिए उपर्युक्त तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। इस तापमान के बीच ही गेहूं के पौधों और दानों में वृद्धि होती है। मगर तापमान बढ़ने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
किसान विज्ञान केंद्र कालाकांकर के फसल वैज्ञानिक डॉ.नवीन सिंह के मुताबिक आमतौर पर फरवरी में तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, मगर इस बार तापमान तेजी से बढ़ रहा है। इससे अगैती फसलों की बालियों एवं दानों में कमी नहीं रहेगी।

अगैती फसल में 10 प्रतिशत व पिछैती फसल में 15 प्रतिशत पैदावार प्रभावित होगा। वहीं जिला कृषि अधिकारी डॉ.अश्वनी सिंह का कहना है, तापमान बढ़ रहा है। इसका गेहूं की पैदावार पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed