फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The country will reach the heights of women empowerment only: Kaushal Kishor

नारी सशक्तीकरण से ही बुलंदी पर पहुंचेगा देश : कौशल किशोर

Wed, 27 Apr 2022 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
The country will reach the heights of women empowerment only: Kaushal Kishor
लालगंज के वीरसिंहपुर में प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित करते केन्द्रीय शहरी विकास राज्य मंत्? - फोटो : PRATAPGARH
केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री कौशल किशोर व क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने मंगलवार को रामपुर-संग्रामगढ़ ब्लाक के वीरसिंहपुर में समाजसेवी स्व. रामदुलारी सरोज व रामपती सरोज की प्रतिमा का अनावरण किया। वीरांगना ऊदा देवी स्मारक संस्थान के तत्वावधान में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि दोनों समाज सेविकाओं ने समाज के हर वर्ग के दबे व कुचले लोगों की जीवन पर्यंत मदद कर नारी सशक्तीकरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में इनके द्वारा किए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने रामदुलारी सरोज व रामपती सरोज के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि आजादी की दूसरी लड़ाई नौजवानों को अंग्रेजी हुकूमत द्वारा दी गई नशे की लत से बाहर लाने की है। उन्होंने लोगों से आजादी महोत्सव के अभियान के तहत नशे की प्रवृत्ति से बाहर आने का संकल्प लेने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश सिर्फ शिक्षा के बल पर तरक्की कर सकता है। समारोह की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय विधायक व कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के बलबूते ही मजबूत भारत का निर्माण हो सकेगा। मोना ने कहा कि दोनों समाज सेविकाओं ने जीवन भर महिलाओं के सशक्त बनाने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयोजक वीरांगना ऊदा देवी स्मारक संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामलखन पासी ने आयोजन के ध्येय पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सह संयोजक पूर्व प्रधान रामजश सरोज व आभार प्रदर्शन शक्ति सरोज ने किया। कार्यक्रम के दौरान कई महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। लालगंज नगर पंचायत के ईओ सुभाषचंद्र सिंह व चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय विधायक को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

जिला पंचायत सदस्य लालजी यादव, प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल, महासचिव रवींद्र मिश्रा, जगजीवन प्रसाद, रामनयन सरोज, लक्ष्मी रावत, कुवंर ज्ञानेंद्र सिंह, सुनील त्रिपाठी, बबलू तिवारी, छोटेलाल सरोज, पप्पू तिवारी, छोटेलाल सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed