फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   the condition of ministers injured relative is under control

कैबिनेट मंत्री के घायल मंत्री की हालत में सुधार

Tue, 12 Nov 2019 11:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
the condition of ministers injured relative is under control
कैबिनेट मंत्री के घायल रिश्तेदार की हालत में सुधार
विज्ञापन

आपरेशन के निकाली गईं तीन बुलेट, हमलावरों की तलाश करती रही पुलिस
संडवाचंद्रिका। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह के घायल रिश्तेदार की हालत में सुधार हो रहा है। आपरेशन के बाद तीन बुलेट मिली हैं। उधर, पुलिस मंगलवार को दिनभर हमलावरों की तलाश करती रही। परिवार के लोग भी कुछ बता पाने में असमर्थ हैं। पुलिस ने तहरीर मिलने पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अंतू थाना क्षेत्र के पूरबगांव कोट निवासी सर्वेश सिंह उर्फ विक्की सिंह पुत्र कुंवर बहादुर सिंह कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के रिश्तेदार हैं। सोमवार को कालिका देवी मंदिर से दर्शन-पूजन कर घर लौटते समय सर्वेश के ऊपर बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोलियां बरसाई थीं। उन्हें पांच गोलियां लगी थीं। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। जहां एसआरएन में उनका उपचार चल रहा है। सर्वेश के पिता कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि आपरेशन के दौरान पेट, हाथ के पंजे व जांघ से तीन बुलेट मिली हैं। अब हालत में सुधार हो रहा है। उनकी तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना के बाद से परिवार के लोग सहमे हुए हैं। किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। मंगलवार को अंतू पुलिस के साथ ही स्वॉट टीम कालिका देवी मंदिर से लेकर घटनास्थल तक खोजबीन करती रही। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि आपरेशन के दौरान तीन बुलेट मिलने की जानकारी नहीं है। घटना की वजह खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

सीसीटीवी खोजती रही पुलिस
सर्वेश हर सोमवार को कालिका देवी मंदिर जाते थे। इसकी जानकारी परिवार व करीबी लोगों को थी। गोली मारने वालों की तलाश में स्वॉट टीम कालिकन देवी धाम पहुंचकर छानबीन करती रही। रास्ते में सीसीटीवी की तलाश पुलिस करती रही। दो स्थानों पर कैमरे लगे मिले। जिसके फुटेज पुलिस कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विलांस की मदद से खुलेगा घटना का राज
सर्वेश को गोली मारने की घटना का राज सर्विलांस से खुलेगा। सूत्रों की मानें तो पुलिस सर्वेश से किन लोगों की बातचीत हुई है, इसका ब्यौरा खंगालने में जुटी है। करीबी लोगों के मोबाइल नंबर भी पुलिस ने जुटाए हैं, ताकि उन लोगों की लोकेशन भी ट्रेस की जा सके।

बुलेट बाहर मिलने की पुलिस कर रही गहराई से छानबीन
सर्वेश को पांच गोलियां मारी गई थीं। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान सर्वेश के कपड़ों से दो बुलेट मिले थे। पुलिस सूत्रों की मानें तो एक्सरे प्लेट में सर्वेश के शरीर में एक भी बुलेट न लगने की बात सामने आई है। सर्वेश के पिता का दावा है कि तीन बुलेट आपरेशन से निकाले गए। पुलिस इसकी गहराई से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed