फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The command of security will be handed over to six thousand soldiers and paramilitary forces.

Pratapgarh News: छह हजार जवान और अर्द्धसैनिक बल के हवाले होगी सुरक्षा की कमान

Mon, 18 Mar 2024 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 18 Mar 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
The command of security will be handed over to six thousand soldiers and paramilitary forces.
छह हजार जवान और अर्द्धसैनिक बल के हवाले होगी सुरक्षा की कमान
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने निर्वाचन आयोग को कौशांबी व प्रतापगढ़ लोकसभा सीट के लिए अलग-अलग भेजी मांग
जिले के 32 कॉलेजों में अर्द्धसैनिक बलों के ठहरने का हो रहा इंतजाम, आवासीय सुविधाएं जुटाएंगे पुलिसकर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। कौशांबी और प्रतापगढ़ लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए जिले में छह हजार अर्द्धसैनिक बल और पुलिस के जवान लगाए जाएंगे। 3200 अर्द्धसैनिक बलों की मांग जिला प्रशासन ने आयोग से की है। बाकी 2800 पुलिस और पीएसी के जवान लगाए जाएंगे। जिले के लिए 32 स्थानों पर इन्हें ठहराने के लिए जिला प्रशासन आवश्यक प्रबंध कराने में जुटा है। आवासीय सुविधाओं के अलावा हर कंपनी को वाहन उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जा रही है। नामांकन से लेकर मतगणना तक छह कंपनी जवान ठहरेंगे।
चुनाव लोकसभा का हो या विधानसभा का। कुंडा, बाबागंज, रामपुर खास, पट्टी विधानसभा क्षेत्र को अति संवेदनशील माना जाता है। हालांकि बाबागंज व कुंडा विधानसभा कौशांबी लोकसभा का हिस्सा बन चुके हैं। प्रतापगढ़ लोकसभा के पांच विधानसभा क्षेत्र के अलावा कुंडा व बाबागंज में 24,92,199 मतदाता मतदान करेेंगे। इनके लिए 1674 मतदान केंद्रों पर 2621 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जिले में कई प्रभावशाली राजनेताओं की सक्रियता और उनके प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन खासा सतर्क है। सिविल पुलिस के साथ ही मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए 32 कंपनी अर्द्धसैनिक बलों की मांग की गई है। जिला प्रशासन की कोशिश है कि हर मतदान केंद्र की सुरक्षा का जिम्मा अर्द्धसैनिक बलों के हवाले कर दिया जाए। 2009 में पूरे जिले का चुनाव एक साथ हुआ था। इसलिए अलग-अलग तैयारियां नहीं चल रहीं थीं। कौशांबी संसदीय क्षेत्र का चुनाव पांचवें चरण में 20 मई को होना है। जबकि प्रतापगढ़ सीट पर छठवें चरण में चुनाव 25 मई को होना है।
विज्ञापन

कुंडा व बाबागंज के लिए दस कंपनी अर्द्धसैनिक बल प्रतापगढ़ लोकसभा सीट के लिए 22 कंपनी की मांग की गई है। जिले के कुंडा और बाबागंज विधानसभा में पहले मतदान हो जाएगा। पांच दिन बाद प्रतापगढ़ सीट पर चुनाव कराए जाएंगे। ऐसे में अर्द्धसैनिक बलों को रोकने के लिए जिले के 32 कॉलेजों व सरकारी संस्थानों को चिन्हित किया गया है। अफसरों को छोटे व जवानों को बड़े वाहन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि सकुशल चुनाव कराने के लिए डिमांड की गई है। आसपास जनपदों में भी चुनाव के चलते कितना पुलिस बल मिलेगा। यह अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट------
1766 हिस्ट्रीशीटर नहीं रहेंगे बाहर, 17356 लोगों को किया पाबंद
पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि जिले भर में अपराधियों की गिरफ्तारी शुरू कर दी गई है। चुनाव में 1766 हिस्ट्रीशीटर बाहर नहीं रहेंगे। बवाल के अंदेशे के चलते 17,356 लोगों का शांति भंग की आशंका में पाबंद किया जा चुका है।

------------------
2019 के चुनाव में 18 मुकदमे हुए थे दर्ज
प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव 2019 में जिला प्रशासन ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में 18 मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज कराए थे। जिसमे तीन मुकदमे कर्मचारियों के प्रशिक्षण में शामिल न होने के भी रहे। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई थी। मुकदमे के बाद सभी कर्मचारियों ने चुनाव कराने के लिए प्रशिक्षण ले लिया था। शेष 15 मुकदमों में वीडियो व फोटो साक्ष्य होने के कारण सियासी दलों के खिलाफ दर्ज मामलों में आरोप पत्र न्यायालय भेजा गया था। इस बार भी आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed