{"_id":"621fcb2da8a9b97a6e1aa7c6","slug":"the-child-collided-with-the-bike-of-a-retired-soldier-the-bricks-and-stones-ran-fiercely-in-the-market-pratapgarh-news-ald3280966181","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड फौजी की बाइक से बच्चे को लगी टक्कर, बाजार में जमकर चले ईट पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड फौजी की बाइक से बच्चे को लगी टक्कर, बाजार में जमकर चले ईट पत्थर
विज्ञापन
महेशगंज के हीरागंज बाजार में बाइक से बच्चे को टक्कर लगने के बाद होती मारपीट। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
रिटायर्ड फौजी की बाइक से बच्चे को टक्कर लग गई। इससे नाराज बच्चे के परिजनों ने फौजी को पकड़कर पीट दिया। इसकी जानकारी फौजी के घर वालों को हुई तो थोड़ी देर में वह भी मौके पर पहुंच गए और ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलते रहे। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बवाल चलता रहा।
महेशगंज थाना क्षेत्र के राय असकरनपुर निवासी रवीचंद्र मिश्रा फौज से रिटायर हुए हैं। वह बुधवार को कुंडा की तरफ से घर लौट रहे थे। हीरागंज बाजार में चौराहे से आगे बढ़ते ही गली के सामने एक बच्चा उनकी बाइक से टकरा गया। इस पर बच्चे के घरवालों ने फौजी की जमकर पिटाई कर दी। फौजी ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी तो वह दो चार पहिया वाहनों से मौके पर पहुंच गए और मारपीट करने वाले लोगों के घर को घेरकर ईंट-पत्थर फेंकने लगे।
इस पर दूसरे पक्ष से महिलाएं भी अपने घर की छतों से ईंट-पत्थर फेंकने लगीं। इससे हीरागंज बाजार के बाबागंज रोड पर अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना पर महेशगंज थाने पर तैनात दो दरोगा मौके पर पहुंचे, लेकिन उनके सामने भी मारपीट होती रही। हालांकि बाद में पुलिस को देख दूसरा पक्ष मौके से भाग निकला। महेशगंज पुलिस का कहना है कि सरेआम मारपीट और बवाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।