फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The car became a ball of fire, there was a stampede

Pratapgarh News: आग का गोला बनी कार, मची भगदड़

Sat, 19 Aug 2023 09:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 19 Aug 2023 09:10 PM IST
विज्ञापन
The car became a ball of fire, there was a stampede
बाबागंज में पेट्रोल पंप पर तेल भराने के दौरान लगी आग, फायरब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, हाईवे पर एक घंटे तक आवागमन रहा ठप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। प्रयागराज-अयोध्या हाइवे पर शनिवार की सुबह एक कार आग का गोला बन गई। कार से लपटें उठती देखकर भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर किसी तरह काबू पाया। हादसे के दौरान हाईवे पर करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। वाहनों की कतारें लगी रहीं। हादसा बाबागंज स्थित पेट्रोल पंप ही होता, लेकिन पंप कर्मियों ने कार के इंजन से धुआं निकलता देख उसे धकेलकर हाईवे पर पहुंचा दिया था।
नगर कोतवाली क्षेत्र के अचलपुर निवासी शिवम सोनी सुबह करीब साढ़े दस बजे कार लेकर बाबागंज स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भराने पहुंचे थे। तेल भराने के बाद कार स्टार्ट करते समय कार के इंजन से धुआं निकलने लगा। इसे देख पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने अनहोनी की आशंका भांप ली। उन्होंने कार को धक्का देकर तुरंत हाईवे पर पहुंचा दिया।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप से हाईवे तक ले जाने के दौरान कार में आग भड़क चुकी थी। थोड़ी ही देर में कार आग का गोला बन गई। मौके पर तमाशबीन बने लोग खतरा भांपकर इधर-उधर भागने लगे। कार में आग लगने और भगदड़ की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। हाईवे पर दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन बंद कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच सूचना पाकर मौके पर फायब्रिगेड की टीम पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि शार्ट सर्किट की वजह से कार में आग लगी थी।
----
आग भड़कने से रोकने के लिए बालू व पानी फेंकते रहे व्यापारी
पेट्रोल पंप के निकट हाईवे पर कार में लगी आग को देखने वाला हर व्यक्ति सहमा था।। पेट्रोल पंप कर्मियों ने अग्निशमन यंत्रों का भी प्रयोग किया। वहीं आग को भड़कने से रोकने के लिए स्थानीय दुकानदार बालू व पानी फेंंकते रहे, ताकि आग पेट्रोल पंप की ओर न बढ़े।
-----
सहमे रहे लोग, पुलिस ने संभाला मोर्चा
यदि पेट्रोल पंप पर ही कार में आग लगी होती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों का आवागमन बंद कराते हुए जल रही कार से लोगों को करीब सौ मीटर दूर किया गया। जिससे जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

------
सदर बाजार से लेकर भंगवा चुंगी तक लगा जाम
कार में आग लगने से पुलिस ने दोनों ओर वाहनों का आवागमन बंद करा दिया, जिससे सदर बाजार से लेकर भंगवा चुंगी तक जाम लग गया। बाद में इसे खुलवाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
--
वीडियो बनाने में रही अधिक दिलचस्पी
कार में लगी आग पर काबू पाने के लिए कुछ लोग ही आगे आए, जबकि अधिकांश लोग मोबाइल से घटना का वीडियो बनाने में ही व्यस्त रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed