{"_id":"64cfc555936a82537d088876","slug":"the-bus-broke-down-as-soon-as-it-left-the-bus-stand-passengers-created-ruckus-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-2594-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बस अड्डे से निकलते ही खराब हुई बस, यात्रियों ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बस अड्डे से निकलते ही खराब हुई बस, यात्रियों ने काटा हंगामा
Sun, 06 Aug 2023 09:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 06 Aug 2023 09:37 PM IST
विज्ञापन
चालक-परिचालक की कोशिश नाकाम, एक घंटे तक नहीं पहुंचे मैकेनिक
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। डिपो की अधिकतर बसें अक्सर डिपो से निकलते ही खराब हो जाती हैं। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रविवार दोपहर बस स्टैंड से चंद कदम दूरी पर बस खराब होने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा काटा।
प्रतापगढ़ डिपो की बस रविवार दोपहर बारह बजे अयोध्या जा रही थी। बस अड्डे से सवारी लेकर जैसे ही आगे बढ़ी कि अम्बेडकर चौराहे के पहले ही बस बंद हो गई। काफी देर तक चालक और परिचालक ने बनाने का प्रयास किया। मगर कामयाबी हाथ नहीं लगी तो इसकी सूचना स्टेशन मास्टर के साथ फोरमैन को दी गई।
तकरीबन एक घंटे तक मैकेनिक नहीं पहुंच सके तो यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ देर बाद पहुंचे मिस्त्री की ओर से मरम्मत के बाद बस को अयोध्या के लिए रवाना किया जा सका। निगम के कर्मचारियों का कहना है कि अक्सर बसें रास्ते में खराब हो जाती हैं। 54 बसों में से 10 ऐसी हैं, जो निर्धारित आठ लाख किमी की दूरी तय कर चुकी हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -
अधिकतर बसों के वाइपर खराब
प्रतापगढ़ डिपो की अधिकतर बसों के वाइपर खराब है्। इसकी वजह से चालकों को काफी परेशानी हो रही है। दिल्ली, कानपुर, अयोध्या और लखनऊ जाने वाली बसों का वाइपर एक माह से खराब पड़ा है। बस पर जाने वाले परिचालक के मुताबिक अक्सर बारिश होती रहती है। ऐसे में बारिश में बस को चलाने में काफी परेशानी होती है। कई बार तो ज्यादा बारिश होने पर बस को साइड में रोकना पड़ता है।
-- -- -- -- --
बस में जो खामियां हैं, उसे दूर कराया जाता है। यदि डिपो से निकलते ही बस में खराबी आ रही है तो फोरमैन की लापरवाही है। फोरमैन को नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा। सभी बसों का वाइपर बदलवाया जा रहा है।
पीके कटियार, एआरएम।