{"_id":"479f3650a9881c6a9114023c09dc4bb2","slug":"the-brunette-precedent-for-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के लिए मिसाल बनी श्यामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के लिए मिसाल बनी श्यामा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 01 Feb 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूटी पटरी देखकर काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को पलटने से बचाने के लिए लाल शाल ओढ़कर ट्रैक पर दौड़ने वाली श्यामा के जज्बे की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। वह पहले भी कई की जान बचा चुकी है। कुछ समय पहले उसने अमृतसर जाते समय ट्रेन में एक महिला की डिलेवरी कराई थी। श्यामा देवी के पति श्रीराम पटेल ने भी एक साल पहले उसी स्थान पर ट्रेन हादसा होने से बचा लिया था।
गरीबी व तंगी से जूझ रही श्यामा पटेल के जज्बे को हर कोई सैल्यूट कर रहा है। उसके इंसानियत भरे कार्य ने समाज की महिलाओं का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। बेटे राहुल के साथ खेत में काम करने गई श्यामा को तब पता नहीं था कि वह मौत की पटरी पर दौड़ रही काशी ट्रेन के यात्रियों की जान बचाने की वजह बनेगी। बकौल श्यामा टूटी पटरी पर ट्रेन आते उसके होश उड़ गए थे। उसके पास कुछ भी सोचने का वक्त नहंी था। दिमाग पर जोर डाला तो याद आया कि लाल रंग खतरे का निशान होता है। ट्रेन इससे रुक सकती है। उसकी नजर अपनी शाल पर गई। जिसको उसने ओढ़ रखा था। बस आव देखा न ताव शाल उतारकर पटरी पर खड़ी होकर लहराने लगी। उसकी इस हिम्मत ने ट्रेन हादसे को होने से बचा लिया। श्यामा देवी के इस कार्य को उसके गांव के साथ-साथ पूरा जिला सराह रहा है। बकौल श्यामा देवी वह गांव व समाज में इस तरह के कार्य करने के लिए महिलाओं को प्रेरित करने का काम करेगी। अपनी संतानों को भी इस तरह के कार्य करने की शिक्षा देती है। गांव में हर किसी की मदद के लिए आगे आने वाली श्यामा देवी की इसी सोच ने आठ साल पहले एक महिला व उसके बच्चे की जान बचाई थी। अमृतसर जाते समय ट्रेन में एक महिला की डिलेवरी कराकर इंसानियत का परिचय दिया था।
श्यामा देवी के पति श्रीराम पटेल ने भी एक साल पहले उसी स्थान पर ट्रेन हादसा होने से बचा लिया था। श्रीराम ने बताया कि वह खेत से लौट रहा था। रेलवे लाइन पार करते समय उसकी नजर पटरी पर पड़ी तो होश उड़ गए। पटरी का ज्वाइंट खुला था। उसके नट बोल्ट भी नहीं थे। जलेबी गायब थी। उसने इसकी सूचना रेलकर्मियों को दी। तब जाकर हादसा टला था। ग्रामीणों ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
श्यामा देवी का परिवार आर्थिक तंगी के बीच जीवन-यापन कर रहा है। श्यामा के पास खेत बाड़ी नहीं है। एक छोटे से खपरैलनुमा घर में वह अपने परिवार के साथ रहती है। श्यामा, पति श्रीराम तीनों बेटे अभयराज, शाहिल व राहुल दूसरे के खेतों पर जाकर मजदूरी करते हैं। तंगी के चलते पिता श्रीराम राहुल के अलावा दोनों बेटों को उच्च तालीम नहीं दिलवा सका। इंसानियत का जज्बा रखने वाली श्यामा व उसके परिवार की बेहतरी के लिए शासन-प्रशासन कुछ खास कर पाएगा। बीडीसी सदस्य बृजेश दुबे व ग्रामीण आपस में यही चर्चा करते रहे।