Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The body of a young man who had left home was found in a pit

Pratapgarh News: घर से निकले युवक का गड्ढे में मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man who had left home was found in a pit
कालाकांकर-लालगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह बेलहा बुआ के पुरवा के रहने वाले रोहित सिंह का शव गड्ढे में मिला। करीब में क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी थी। वह बुधवार की रात करीब दस बजे बाइक लेकर घर से निकला था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस छानबीन करने के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

बेलहा बुआ का पुरवा निवासी 33 वर्षीय रोहित सिंह बुधवार की रात बाइक से लालगंज गया था। रात करीब पौने ग्यारह बजे परिजनों ने उससे फोन पर घर न आने की जानकारी ली। उसने कुछ देर में घर आने की बात कही। काफी देर बाद भी वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। बृहस्पतिवार को करीब 11 बजे पेटरियापुर बाजार के करीब उसकी बाइक क्षतिग्रस्त देख परिजन खोजबीन करने लगे।
विज्ञापन

कुछ दूरी पर गड्ढे में रोहित का शव पड़ा था। जानकारी मिलने पर परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। लालगंज ब्लॉक प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह पंकज के परिवार से मृतक के जुड़े होने पर पुलिस भी पहुंच गई। मृतक के पिता प्रमोद सिंह व छोटा भाई नीरज भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों का कहना था कि मृतक के सिर में चोट आई है। एक चप्पल दूर पड़ा था तो एक हाथ में था। लालगंज कोतवाल नीरज यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed