{"_id":"667d9952fe7555724f04e73f","slug":"the-agency-worker-of-gaushala-was-beaten-by-the-chairmans-representative-along-with-his-henchmen-case-registered-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-119611-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: गोशाला के एजेंसीकर्मी को चेयरमैन प्रतिनिधि ने गुर्गों संंग पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: गोशाला के एजेंसीकर्मी को चेयरमैन प्रतिनिधि ने गुर्गों संंग पीटा, केस दर्ज
Thu, 27 Jun 2024 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 27 Jun 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
प्रतिनिधि की हरकत से दहशत में नगर पंचायत के कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कोहंडौर। नगर पंचायत कोहड़ौर के चेयरमैन ने अपने गुर्गों संग मिलकर गोशाला में तैनात एजेंसी के कर्मचारी की पिटाई कर दी। उसकी तहरीर पर पुलिस ने प्रतिनिधि समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना के बाद कर्मचारी खौफ में हैं।
शहर के दहिलामऊ मेहता पार्क कॉलोनी निवासी अमरेश यादव नगर पंचायत कोहड़ौर कार्यालय में एजेंसी का कर्मचारी है। उसकी ड्यूटी पंडरीपाल स्थित गोशाला में लगी है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे वह गोशाला में काम कर रहा था। उसका आरोप है कि नगर पंचायत चेयरमैन शीतला प्रसाद कोरी के प्रतिनिधि किशन सोनी अपने तीन गुर्गों के साथ गोशाला पहुंचे। अरविंद को गाली देते हुए दौड़ाकर पीटा। दूसरे कर्मचारियों व आसपास के लोगों के बीचबचाव करने पर उसकी जान बची। कर्मचारी का कहना है कि आरोपी इसके पहले भी कई लोगाें की पिटाई कर चुका है। नौकरी से निकालने के भय से कोई शिकायत करने का साहस नहीं करता है। पुलिस ने उसका मेडिकल कराने के बाद किशन सोनी समेत तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोहड़ौर थानाध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
इनसेट
नाम के चेयरमैन हैं शीतला प्रसाद, प्रतिनिधि सुनाते हैं फैसला
नगर पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद से शीतला प्रसाद कोरी केवल कागजी कोरम पूरा नजर आते हैं। नागरिकों का कहना है कि उनका कामकाज प्रतिनिधि किशन सोनी के हाथों में रहता हैं। करीब दो माह पहले भी नगर पंचायत कर्मचारियों का उत्पीड़न करने पर प्रतिनिधि का नाम चर्चा में आया था। स्टेशन रोड की रहने वाली रेणुका श्रीवास्तव ने आरोप लगाया था कि उन्हें नौकरी से जबरन निकाल दिया गया। 24 घंटे धरना देने के बाद उनको न्याय मिल सका। इसी तरह करीब छह कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है। जिनकी वापसी नहीं हुई। आरोप है कि प्रतिनिधि अपना निजी काम कर्मचारियों से करवाते हैं। आपत्ति करने पर कर्मचारियों के साथ मारपीट की जाती है।
विज्ञापन
वर्जन
चेयरमैन प्रतिनिधि ने अपने गुर्गों के साथ कर्मचारी की पिटाई की थी। इस घटना से अपर जिलाधिकारी को अवगत कराया जा चुका है।
स्वतंत्र प्रताप सिंह सिंह, ईओ नगर पंचायत कोहड़ौर