{"_id":"66f1c1d8b65792984200ca54","slug":"the-absconding-accused-threatened-to-kill-the-businessman-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-125172-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: फरार आरोपी ने व्यापारी को दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: फरार आरोपी ने व्यापारी को दी जान से मारने की धमकी
Tue, 24 Sep 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 24 Sep 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
फतनपुर थाना क्षेत्र के जगनीपुर बाजार में व्यापारी से मारपीट के बाद फरार आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जगनीपुर बाजार में प्रदुम उमरवैश्य की मोबाइल की दुकान है। छह अगस्त को जौनपुर के सुजानगंज थाना क्षेत्र के बाल्हामऊ के दो युवक दुकान पर पहुंचे। किसी बात को लेकर विवाद होने पर उन्होंने दुकानदार की पिटाई कर दी। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर ने साथियों के साथ दोबारा पहुंचकर दुकान में तोड़फोड़ की। बीच-बचाव करने पर पुलिस से भी अभद्रता की थी।
पुलिस ने बाल्हामऊ निवासी हरेंद्र सिंह समेत 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहे हैं। व्यापारी का आरोप है कि हरेंद्र ने साथियों के साथ उसके मोबाइल पर फोन करके जान से मारने की धमकी दी है। इससे व्यापारी और उसके परिवार में दहशत है। बीरापुर चौकी प्रभारी प्रभांशु राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर फरार अभियुक्त की तलाश की जा रही है।