Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The *abhishek* (ceremonial bathing) of Lord Govardhan took place amidst the chanting of Vedic mantras.

Pratapgarh News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ गोवर्धन भगवान का अभिषेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
The *abhishek* (ceremonial bathing) of Lord Govardhan took place amidst the chanting of Vedic mantras.
रामानुज आश्रम में गोवर्धन पूजा करते श्रद्धालु। आश्रम
शहर के शिवजीपुरम स्थित रामानुज आश्रम में मंगलवार को गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाई गई। भगवान गोवर्धन का दूध, दही, घी, शक्कर, मधु और गंगाजल से अभिषेक किया गया। धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडेय ने कहा कि भगवान श्रीमन्नारायण गोवर्धन के रूप में वृंदावन में विराजमान हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्धन और संसार के कल्याण के लिए द्वापर युग में इंद्र पूजा बंद कर गोवर्धन पूजा शुरू कराई थी। उन्होंने इससे जुड़ी पौराणिक कथा भी सुनाई। इस मौके पर नारायणी रामानुज दासी, विनोद तिवारी, पंडित दिनेश शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, बाबा बेलखरनाथ धाम में सोमवार को साप्ताहिक मेले के साथ गोवर्धन पूजा पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। पुजारी बद्रीनाथ गिरी ने पूजा से जुड़ी कथाओं का वर्णन किया। इस दौरान संदीप पांडेय, अजीत ओझा, प्रमोद यादव, मुरली गिरी और सिकंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

शबरी को बताई नवधा भक्ति
पूरे नेवाजी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन कथा व्यास शिवेंद्र मणि त्रिपाठी ने माता शबरी को भगवान श्रीराम द्वारा दिए गए नवधा भक्ति के उपदेश का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि श्रवण, कीर्तन, स्मरण, पादसेवन, अर्चन, वंदन, दास्य, सख्य और आत्मनिवेदन के माध्यम से ईश्वर की भक्ति की जा सकती है। आयोजक लालमणि शुक्ल ने सभी के प्रति आभार जताया। इस मौके पर यज्ञ नारायण तिवारी, रमेश चंद्र तिवारी, राम आसरे शुक्ल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed