{"_id":"58b46af14f1c1b366183091f","slug":"terminate","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी डिग्री से नौकरी लेने वाले दो शिक्षक बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी डिग्री से नौकरी लेने वाले दो शिक्षक बर्खास्त
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी बोर्ड की डिग्री लगाकर नौकरी हथियाने वाले दो शिक्षकों पर बर्खास्तगी की गाज गिरी है। बीएसए ने दोनों शिक्षकों को बर्खास्त करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही है।
बेसिक शिक्षा विभाग में जुलार्ई 2016 में 15,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती हुई थी। बोर्ड ऑफ हायर सेकेंडरी नई दिल्ली के बोर्ड से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली कंचन यादव और सतीश कुमार तिवारी के फर्जीवाड़े का खुलासा उस समय हुआ, जब यूपी बोर्ड ने इस नाम के किसी बोर्ड को मान्यता देने से इंकार कर दिया। यूपी बोर्ड से सत्यापन की प्रति बीएसए कार्यालय आते ही दोनों शिक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया, मगर यह दोनों शिक्षक स्पष्टीकरण देने नहीं आए। गौरा विकास खंड के प्राइमरी स्कूल संडौरा में तैनात कंचन देवी और पट्टी ब्लाक के प्राइमरी स्कूल हरी का पूरा में तैनात सतीश कुमार तिवारी को बीएसए ने बर्खास्त कर दिया है। बीएसए बीएन सिंह ने बताया कि दोनों शिक्षकों के खिलाफ जल्द ही मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।