फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   tention of allaince

महागठबंधन ने दी बड़ी टेंशन

Thu, 19 Jan 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 19 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन होने की खबर से बेल्हा में दोनों दलों के प्रत्याशियों में टिकट को लेकर टेंशन बढ़ गई है। गठबंधन के बाद कौन सी सीट किस पार्टी के खाते में जाएगी, इसे लेकर दावेदारों की धड़कन तेज हो गई है। वर्तमान मेें बेल्हा में तीन सीट पर सपा तो एक सीट पर कांग्रेस का कब्जा है।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के नामांकन की तिथि करीब आते ही 'महागठबंधनÓ की राजनीति गरमा गई है। सूबे में कांग्रेस और सपा के बीच सीटों के समझौते को लेकर चल रही बातचीत ने जिले में टिकट के दावेदारों की परेशानी बढ़ा दी है। सपा प्रत्याशी अपना टिकट पक्का बता रहे हैं तो कांग्रेसी अपना। सबसे ज्यादा मारामारी विश्वनाथगंज विधान सभा सीट को लेकर है। उपचुनाव में पटकनी खाने वाली सपा पहले ही अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। सूत्रों की मानें तो इस सीट के लिए कांग्रेसी भी जोर लगा रहे हैं। वर्तमान में सदर, पट्टी और रानीगंज में सपा विधायक हैं। वहीं रामपुर खास विधानसभा लंबे समय से कांग्रेस के पाले में है। लड़ाई अगर है तो वह सिर्फ विश्वनाथगंज विधान सभा के लिए।
विज्ञापन


विश्वनाथगंज विस क्षेत्र से सपा के ही प्रत्याशी को टिकट मिलने की उम्मीद है। दरअसल में मौजूदा समय में जो प्रत्याशी हैं वह बीते विधानसभा चुनाव में 50 हजार से अधिक मत पाए थे। इसलिए यह माना जा रहा है। बाकी मुख्यमंत्री तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इबरार जहानियां, जिला अध्यक्ष, सपा।

रामपुर खास को छोड़ दिया जाए तो बाकी सीट पर सपा का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा। रामपुर खास सीट लगातार कांग्रेस के खाते में जा रही है और इस बार भी कांग्रेस का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा।

इरसाद सिद्दीकी, नवनिर्वाचित जिला सचिव।

कांग्रेस को दो सीट बेल्हा में मिलने की उम्मीद है। रामपुर खास और विश्वनाथगंज। दरअसल विश्वनाथगंज से इसके पहले सपा प्रत्याशी हार चुके हैं। उन्हीें को दूसरी बार प्रत्याशी बनाया गया है। इसके लिए लखनऊ में अभी बातचीत चल रही है। जब तक फाइन नहीं हो जाता है कुछ कहा नहीं जा सकता है।
नरसिंह प्रकाश मिश्रा, जिला अध्यक्ष, कांग्रेस।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed