{"_id":"65f7035606344e1a3b0e25f0","slug":"tent-house-operator-dies-due-to-collision-with-bolero-family-adamant-on-demand-for-arrest-of-driver-pratapgarh-news-c-3-1-ald1006-339838-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बोलेरो की टक्कर से टेंट हाउस संचालक की मौत, चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बोलेरो की टक्कर से टेंट हाउस संचालक की मौत, चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन
Sun, 17 Mar 2024 08:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 17 Mar 2024 08:21 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 5, 13
बोलेरो की टक्कर से टेंट हाउस संचालक की मौत, चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन
बाघराय स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई घटना, तनाव के चलते पुलिस तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
बाघराय। स्थानीय बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार की देर रात पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार मनीष गौतम को टक्कर मार दी। उपचार के लिए प्रयागराज ले जाते समय उसकी मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। तनाव को देखते हुए पुलिस मुस्तैद रही।
बाघराय थाना क्षेत्र के पवांसी चामुंडा गेट निवासी मनीष गौतम (26) टेंट हाउस संचालक था। शनिवार की रात बाइक से बाघराय बाजार आया था। बाजार से लौटते समय पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बोलेरो की टक्कर से मनीष बाइक सहित दूर जा गिरा। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल युवक को सीएचसी बाघराय ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में युवक मौत हो गई। रविवार को शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा। परिजन चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। परिजनों और ग्रामीणों को आक्रोशित देख पुलिस फोर्स गांव में तैनात रही। मनीष का बड़ा भाई संतोष कुमार लखनऊ स्थित हजरतगंज कोतवाली में आरक्षी के पद पर कार्यरत हैं। पिता राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने बाघराय बाजार निवासी वाहन चालक अंश केसरवानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया है। पिता राजकुमार का कहना है कि आरोपी चालक अंश की गिरफ्तारी के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।