फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   tenders are pending, mp get angry

दो साल बाद भी स्टेशन पर अधूरे पड़े हैं काम, भड़के सांसद

Sun, 02 Sep 2018 11:38 PM IST
pratpgarh
pratpgarh Updated Sun, 02 Sep 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
tenders are pending, mp get angry
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
सांसद हरिवंश सिंह रविवार को प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान स्टेशन पर बजट मिलने के बाद भी दो साल से अधूरे पड़े कार्यों को देखकर उनका पारा गरम हो गया। गंदगी देख वह बिफर पड़े। उन्होंने अफसरों को फटकार लगानी शुरू कर दी। स्टेशन परिसर से लेकर प्लेटफार्म तक सफाई करने के साथ फुटओवर ब्रिज को जल्द तैयार कर चालू करने के लिए कहा।  
विज्ञापन

सांसद हरिवंश सिंह रविवार को स्टेशन पर पहुंचे। स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन मिश्र से सुविधाओं के बारे मे जानकारी ली। वह निर्माण से जुड़े अफसरों से दो साल से लंबित कार्यों के बारे में जानकारी लेने लगे तो वह कुछ सही नहीं बता पाए। इस पर सांसद भड़क गए। उन्होंने कहा कि बजट मिलने के बाद भी आखिर काम क्यों लटके हुए हैं। ओवरब्रिज न होने के चलते अगर कोई हादसा हुआ तो जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। कार्यों में बरती जा रही लापरवाही की शिकायत रेलमंत्री से की जाएगी। उन्होंने कहा कि फुटओवर ब्रिज न होने के कारण यात्रियों की जिंदगी खतरे में रहती है। प्लेटफार्म चार और पांच का निर्माण अभी तक शुरू न होने पर उन्होंने जिम्मेदार अफसरों को फटकार लगाई। रेलवे लाइन के उस पार बसे लोगों को आवागमन में हो रही दिक्कतों को लेकर भी उन्होंने नाराजगी जताई। इस दौरान दौरान मनोज सिंह, नरेंद्र दूबे, राजू सिंह, दीपक मिश्र आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed