फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   tempreture down continued

दिनभर कंपाती रही हाड़ गलाने वाली ठंड

Fri, 27 Dec 2019 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
tempreture down continued
गुरूवार को कड़ाके की ठंड में कचहरी के बगल चौराहे अलाव के समीप जुटे लोग। - फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। दो दिनों से दोपहर बाद धूप जरुर खिल रही है, मगर ठंड व लगन से राहत नहीं मिल पा रही है। अलबत्ता लगातार तापमान में गिरावट जारी है। गुरुवार को दोपहर बाद धूप खिली, लेकिन वह ठंड से कांपती नजर आई। गलन से लोग ठिठुरते नजर आए। पश्चिमी हवाएं भी कहर ढा रही थीं। अधिकतम तापमान लुढ़ककर 13.2 डिग्री सेल्सिएस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 7.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर से लेकर गांव तक ठंड से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

बीते दो दिनों से दोपहर बाद मौसम साफ हो रहा है। कोहरा छंटने के बाद धूप खिल रही है। बुधवार की तरह ही गुरुवार को भी सुबह की शुरुआत कोहरे से हुई। आसमान में बादलों का डेरा था। दोपहर बाद पश्चिमी हवाएं सक्रिय हुईं तो कोहरा व बादल छंट गए। मौसम साफ हो गया। थोड़ी ही देर में धूप खिल उठी। इससे बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। मगर ठंड का असर कम नहीं हुआ। गलन से लोग कांपते नजर आए। अलाव जस के तस जलते रहे। शहर के पंजाबी मार्केट, राजापाल टंकी, घंटाघर, बाबागंज, अंबेडकर चौराहा, पल्टनबाजार, सदर बाजार में जगह-जगह अलाव जलते रहे।
विज्ञापन

इधर शाम पांच बजे तक बाजारों में चहल-पहल देखी गई, मगर ठंड से बचाव के लिए लोग स्वेटर व जैकेट में लैस दिखे। छह बजे के बाद बाजारों में सन्नाटा पसर गया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 13.2 व न्यूनतम तापमान 7.02 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पुरवा हवाओं के प्रभाव से कोहरे का असर तेज हुआ है। ठंड में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed