फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   tehsil diwas in lalganj

शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता पर हो

Wed, 20 Apr 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 20 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
tehsil diwas in lalganj
crime
स्थानीय तहसील में बुधवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। मंगलवार को अवकाश होने के चलते एक दिन बाद डीएम की अध्यक्षता में तहसील दिवस में 152 शिकायतकर्ता फरियाद लेकर पहुंचे। शिकायतों की सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने कहा कि तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने अधिकारियों व कर्मचारियों से दो टूक कहा निस्तारित शिकायतों की क्रास चेकिंग कराई जाएगी। जहां भी निस्तारण की गलत जानकारी मिली वहां के संबंधित कर्मचारियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने एक एक फरियादियों की शिकायतों को ध्यान से सुना।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि आबादी व रास्ते के अतिक्रमण शीघ्रता से मौके पर जाकर निस्तारित करना होगा।  एसपी एमपी वर्मा ने कहा कि पुलिस से सबंधित शिकायतों को निस्तारित करने में कोई भी कोताही नहीं बरती जाए। तहसील दिवस में कुल 152 शिकायतें आई। इसमें राजस्व की 42, विकास की 12, पुलिस की 8, समाज क ल्याण की 2, शिक्षा की 1 समेत अन्य विभागों की 86 शिकायतें रही। इस मौके पर सीडीओ महेंद्र बहादुर सिंह, सीएमओ डॉ. वीके पांडेय, एसडीएम वाईबी सिंह, प्रभारी कोतवाल अमित कुमार पांडेय, सीडीपीओ अनुपम मिश्रा आदि मौजूद रहीें।  वहीं जेठवारा थाना क्षेत्र के डांडी पूरे बसावन निवासी राम अभिलाष ने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर गंाव में आबादी की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत की थी। अतिक्रमण को गंभीरता से लेते हुए डीएम डॉ. आदर्श सिंह तहसील दिवस के बाद स्थलीय निरीक्षण को सीधे गांव जा पहुंचे। जिलाधिकारी के अचानक पहुंचने पर हड़कंप मच गया। मौके पर जिलाधिकारी को आबादी की जमीन पर अतिक्रमण मिला।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने अपने सामने अतिक्रमण साफ करवाया और मामले की जांच के लिए एसडीएम को निर्देश दिया। दोबारा यहां अतिक्रमण पाया गया तो कर्मचारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई करने की बात उन्हाेंने कही है। इस मौके पर एसडीएम वाईबी सिंह, नायब तहसीलदार सदानंद, कानूनगो चंद्रकांत पांडेय, लालता प्रसाद यादव, लेखपाल राजेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। उधर सीडीओ महेंद्र बहादुर सिंह ने लालगंज के पूरे तिलकराम समग्र गांव का निरीक्षण किया। सीडीओ ने गांव में शासन द्वारा संचालित सभी योजनाआें को आम जनता तक पहुंचाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed