फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Tehsil advocates went on indefinite strike

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए तहसील के अधिवक्ता

Tue, 29 Dec 2020 01:08 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
Tehsil advocates went on indefinite strike
Tehsil advocates went on indefinite strike
तहसील के अधिवक्ता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की अगुवाई में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। वे तहसील के प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम व कोतवाल की कार्यशैली से नाराज हैं और दोनों अधिकारियों के तबादले की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को हुई वकीलों की बैठक में बार अध्यक्ष राधा रमण मिश्र ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली ठीक नहीं है। आमजन के साथ अधिवक्ताओं की बात प्रशासन सही ढंग से न तो सुनता है न ही निराकरण करता है। जिसको लेकर अधिवक्ता समुदाय में रोष है।
विज्ञापन

इस प्रकरण को लेकर अधिवक्ताओं की बैठक में अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया गया। जिसके तहत अधिवक्ता अब कामकाज नहीं करेंगे। हड़ताल में वरिष्ठ अधिवक्ता रामगुलाब सिंह, अशोक सिंह, अमित चौरसिया, विकास तिवारी, शैलेंद्र तिवारी, उमेश तिवारी, अनुराग तिवारी, अभिषेक शुक्ला, दिनेश सिंह शामिल रहे। उधर, एसडीएम डीपी सिंह ने बताया कि बार एसोसिएशन की तरफ से हड़ताल का नोटिस मिला है। अधिवक्ताओं से बात की जा रही है। जल्द ही इसका हल निकालने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed