{"_id":"64a852c30e4d7993760fdda6","slug":"teenage-girl-raped-poisoned-by-giving-medicine-for-abortion-died-in-hospital-pratapgarh-news-c-3-1-ald1006-171578-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: किशोरी से दुष्कर्म, गर्भपात कराने के लिए दवा बताकर दिया जहर, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: किशोरी से दुष्कर्म, गर्भपात कराने के लिए दवा बताकर दिया जहर, अस्पताल में मौत
Fri, 07 Jul 2023 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर एक परिचित युवक ने 14 वर्षीया किशोरी से दुष्कर्म किया। आरोप है कि गर्भ ठहरने की जानकारी पर उसे गर्भपात के लिए दवा नहीं, जान से मारकर रास्ते से हटाने के लिए जहर दे दिया।
घर पहुंची किशोरी की तबीयत बिगड़ी तो परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी हुई। गंभीर हालत में उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उसे एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। किशोरी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ देर रात विभिन्न धाराओं ने मुकदमा दर्ज किया है। वह घर से
फरार है।
मामला कुंडा क्षेत्र का है। इलाके की रहने वाली किशोरी के भाई ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि एक परिचित युवक ने उसकी बहन फुसलाया। फिर शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। किशोरी ने विरोध किया तो वह वीडियो आदि दिखाकर ब्लैकमेल भी करता था। इसके बाद भी किशोरी उसके बहकावे में आती रही।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पांच जुलाई की शाम अचानक किशोरी की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी कुंडा पहुंचे। जहां परीक्षण के बाद पता चला कि किशोरी गर्भवती है। उसके पेट में दो माह का गर्भ पल रहा है। साथ ही उसे जहर दिया गया है।
किशोरी के भाई का आरोप है कि उसकी नाबालिग बहन और उसके पेट में पल रहे गर्भ तो खत्म करने के लिए आरोपी युवक ने दवा बताकर जहर दे दिया। डॉक्टरों की सलाह पर किशोरी को उपचार के लिए प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।
पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर देर शाम घर लौटे। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने आरोपी मनोज पटेल के घर दबिश दी, लेकिन वह घर से फरार था।
अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।