फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   teen talaq

दहेज में बुलेट न मिली तो दिया तीन तलाक

Wed, 28 Aug 2019 02:22 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
teen talaq
पट्टी(ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के उड़ैयाडीह बाजार निवासी विवाहिता को पति ने दहेज में बुलेट व दो लाख नगदी दहेज न मिलने पर तीन तलाक दे दिया। दो माह पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। पीड़िता ने इस मामले में पति समेत पांच के विरुद्ध दहेज उत्पीडन व तीन तलाक संरक्षण अधिनियम का मामला दर्ज किए जाने की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के उड़ैयाडीह निवासी नाजिया बानो पुत्री वारिस अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसका निकाह दो माह पूर्व मोहम्मद आरिफ पुत्र स्व. मोहम्मद शरीफ निवासी मधुपुर थाना लंभुआ जनपद सुल्तानपुर के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में दो लाख नगदी व बुलेट की मांग को लेकर उस पर दबाब बनाने के साथ ही प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज देने से इनकार करने पर उन्होंने जुल्म ढाना शुरू कर दिया। बीते 24 अगस्त को पति आरिफ पिटाई करने के बाद उसे मायके उड़ैयाडीह ले गया और तीन तलाक कहकर उससे नाता नाता तोड़ लिया। पीड़िता ने इस मामले में पति के अलावा मोहम्मद तारिक, मोहम्मद इबरार, बदरुन निशां पत्नी मोहम्मद शरीफ, जरीदा बानो पत्नी गुलजार को नामजद करते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। क्षेत्राधिकारी नवनीत कुमार नायक ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी कराने के साथ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed