फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   teachers staff celebrated the black day

शिक्षकों और कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस

Wed, 19 Sep 2018 11:29 PM IST
pratpgarh
pratpgarh Updated Wed, 19 Sep 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। 19 सितंबर को 2013 को आज के ही दिन नई अंशदायी पेंशन योजना लागू होने के विरोध में शिक्षकों और कर्मचारियों ने बुधवार को काला दिवस मनाया। बांह में काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार किया और पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। जिले के लोकनिर्माण विभाग, आईटीआई, सिंचाई, विकास भवन, स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों ने अंशदायी पेंशन का विरोध किया। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के  सहसंयोजक रमाशंकर तिवारी ने कहा कि आज ही दिन संसद में अंशदायी पेंशन को मंजूरी मिली थी। उन्होंने कहा कि अंशदायी पेंशन कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए निरर्थक साबित हो रही हैं।
विज्ञापन


संयोजक राजेशमोहन मिश्र ने कहा कि हम तब तक आंदोलन करते रहेंगे, जब तक केंद्र सरकार पुरानी पेंशन को बहाल नहीं करती है। उन्होंने कहा कि यह काला दिवस हम कैसे भूल सकते हैं। इसके पूर्व आईटीआई में एकत्रित कर्मचारियों ने नारेबाजी कर अंशदाई पेंशन का विरोध किया। इस मौके पर रमाशंकर शुक्ल, विनय सिंह, पीके श्रीवास्तव, एसबी सिंह, राम शिरोमणि, राम प्रकाश त्रिपाठी  आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed