फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Teachers protested against online attendance, demonstrated at schools

Pratapgarh : ऑन लाइन उपस्थिति के विरोध में उतरे शिक्षक; विद्यालयों पर किया प्रदर्शन

Mon, 08 Jul 2024 12:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 Jul 2024 12:57 PM IST
सार

प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में किसी भी शिक्षक ने ऑनलाइन उपस्थिति नहीं लगाई है। यूनाइटेड टीचर्स  एसोसिएशन (यूटा) के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार दुबे  व जिला महामंत्री  नीरज कुमार सिंह ने कहा कि यह शिक्षकों का उत्पीड़न है।

विज्ञापन
Teachers protested against online attendance, demonstrated at schools
आनलाइन हाजिरी के विरोध में प्रदर्शन करते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

परिषदीय स्कूलों में टैबलेट से शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य हो गई है। सोमवार से उपस्थिति लगाने के निर्देश दिए हैं, मगर जिले के शिक्षकों में शासन के इस फैसले के खिलाफ आक्रोश है और उन्होंने टैबलेट से उपस्थिति लगाने से मना कर दिया है। शिक्षकों का कहना है कि पहले शासन उनकी मांगों को पूरा करे इसके बाद वह उपस्थिति लगाएंगे।

विज्ञापन

सोमवार को शिक्षकों ने स्कूलों में ऑनलाइन उपस्थिति का बहिष्कार करते हुए काली पट्टी बांधकर शैक्षणिक कार्य किया।

प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में किसी भी शिक्षक ने ऑनलाइन उपस्थिति नहीं लगाई है। यूनाइटेड टीचर्स  एसोसिएशन (यूटा) के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार दुबे  व जिला महामंत्री  नीरज कुमार सिंह ने कहा कि यह शिक्षकों का उत्पीड़न है, शासन दबाव में कार्य ले रहा है मगर  यूटा संघ ऐसा नहीं होने देगा। संघ की जो मांगें हैं उन मांगों को पूरा किया जाना अनिवार्य है।  जिले के परिषदीय स्कूलों में कोई भी शिक्षक टैबलेट से ऑनलाइन उपस्थिति नहीं देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed