{"_id":"5abfd8624f1c1bd4618b4c19","slug":"teacher-s-are-god-for-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज के विकास में शिक्षकों भूमिका अहम: मोती सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज के विकास में शिक्षकों भूमिका अहम: मोती सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के राजकीय इंटर कालेज में सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त 66 शैक्षिक शिक्षणेत्तर कार्मिकों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के कार्यो की सराहना करते हुए समाज में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला।
बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री मोती सिंह ने कहा कि जनपद के सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मिकों को सेवानिवृत्त होने पर उनके पेंशन संबंधी प्रमाण पत्र एवं देयकों का भुगतान का कार्य आज के दिन किया गया। यह एक सराहनीय कदम है।
शिक्षक के बगैर समाज विकसित नहीं हो सकता है। शिक्षक के मार्गदर्शन से हम अपने मुकाम तक पहुंचते हैं। कुशल शिक्षक अपने विद्यार्थियों का अच्छा मित्र भी होता है। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी ने भी अपने विचार रखे। अध्यक्षता शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने की। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं स्वागत गीत भी प्रस्तुत किए गए। इस अवसर जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ब्रजेश मिश्र ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
शिक्षक के बिना अच्छे समाज की कल्पना अधूरी
जेठवारा। अमर जनता इंटर कॉलेज कटरागुलाब में शिक्षकों की विदाई एवं सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षक के बगैर समाज की कल्पना अधूरी है। शिक्षक कभी समाज से सेवानिवृत्त नहीं होता, क्योंकि अब समाज मे अपनी भागीदारी निभाने की जिम्मेदारी आ जाती है। उन्होंने प्रधानाचार्य सूर्यप्रकाश पंाडेय, विनोद कुमार सिंह, प्रधान लिपिक महेश्वरी शरण सिंह को सेवानिवृत्त होने पर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि सचिव लोकायुक्त आरएन पांडेय ने भी अपने विचार रखे।