{"_id":"653cdbe92cab6f46120811c5","slug":"tata-magic-overturned-on-the-highway-while-speeding-to-save-nilgai-driver-died-five-injured-condition-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : नीलगाय को बचाने में तेज रफ्तार टाटा मैजिक हाईवे पर पलटा, चालक की मौत, पांच घायल, दो की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : नीलगाय को बचाने में तेज रफ्तार टाटा मैजिक हाईवे पर पलटा, चालक की मौत, पांच घायल, दो की हालत नाजुक
Sat, 28 Oct 2023 03:31 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 28 Oct 2023 03:31 PM IST
सार
डीजे का सामान प्रयागराज से सुल्तानपुर जाते समय प्रतापगढ़ में नगर कोतवाली के भुपियामऊ चौकी इलाके के डगैंता गांव के सामने प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर टाटा मैजिक पलट गया। तेज रफ्तार वाहन के सामने नीलगाय के आ जाने के कारण चालक का वाहन पर से नियंत्रण खत्म हो गया।
विज्ञापन
accident in Pratapgarh
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रयागराज से डीजे का सामान लादकर सुल्तानपुर मेला में जाते समय प्रतापगढ़ के भुपियामऊ के पास टाटा मैजिक हाईवे पर पलट गया। घटना देर रात हुई। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तेज रफ्तार टाटा मैजिक के सामने अचानक नीलगाय के आ जाने के कारण हादसा हुआ है।
विज्ञापन
डीजे का सामान प्रयागराज से सुल्तानपुर जाते समय प्रतापगढ़ में नगर कोतवाली के भुपियामऊ चौकी इलाके के डगैंता गांव के सामने प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर टाटा मैजिक पलट गया। तेज रफ्तार वाहन के सामने नीलगाय के आ जाने के कारण चालक का वाहन पर से नियंत्रण खत्म हो गया। हादसे में मैजिक चालक सुरेंद्र पटेल (27) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी सूरज पटेल (30) और पंकज पटेल (23) की हालत नाजुक बनी हुई है। यह सभी लोग प्रयागराज के मीरापुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
मैजिक में सवार तीन अन्य लोगों को भी मामूली चोटे आई हैं। मौके पर पहुंचे भुपियामऊ चौकी प्रभारी राहुल कुमार ने सभी घायलों को अस्पताल भेजवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मैजिक पर लदे डीजे साउंड व लाइट और जनरेटर पुलिस ने पुलिस चौकी में सुरक्षित रखवा दिया है।
विज्ञापन