फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   taste of mayanagri in markets

गुझिया के साथ लीजिए मायानगरी के पापड़ का मजा

Tue, 27 Feb 2018 10:55 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 27 Feb 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
होली के पर्व पर इस बार शहरी गुझिया की मिठास के साथ तिरंगा पापड़ व जलगांव के खास चावल पापड़ का भी आनंद लेंगे। लखनऊ, जयपुर व मायानगरी की चकली, चिप्स की भी बाजारों में खूब डिमांड है। खरीदारी को लेकर बाजारों में शहरियों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन


रंगों के त्योहार होली पर घरों में गुझिया की धूम रहती है। साथ ही एक से बढ़कर एक लजीज व्यंजन भी बनाए जाते हैं। दिनभर रंग- गुलाल से होली खेलने के बाद शाम को लोग होली मिलन भी धूमधाम से मनाते हैं। घरोें में रिश्तेदारों, मित्रों एवं पड़ोसियों के  आने का सिलसिला दोपहर बाद से शुरू हो जाता है। घरों से निकलकर अपने-अपने रिश्तेदारों के यहां पहुंच होली मिलकर शुभकामना देते हैं। इस दौरान तरह-तरह के पकवान परोसे जाते हैं।
विज्ञापन


इस बार होली के पर्व पर पापड़, चिप्स, चकली, शंख आलू, कस्तूरी पापड़ सहित कई नमकीन आइटम आए हैं। शहर के पंजाबी मार्केट, बाबागंज, श्री राम तिराहे, पल्टनबाजार, अंबेडकर चौराहा सहित शहर के  प्रमुख बाजारों मेें दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर इस बार ग्राहकों के लिए खास तिरंगा पापड़, जलगांव का चावल पापड़ तथा मायानगरी की चकली आई हुई है। शहरियों को सबसे ज्यादा यही आइटम पसंद आ रहे हैं। पापड़ को तिरंगे का कलर दिया गया है। नमकीन करने के लिए कई वस्तुएं मिश्रित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मायानगरी की चकली भी कई साइज व स्वाद में है। जलगांव का चावल पापड़ भी खूब खरीदा जा रहा है। शहर के श्रीराम तिराहे के समीप स्थित नमकीन आइटम के दुकानदार आलोक शर्मा उर्फ भोले ने बताया कि इस बार नमकीन आइटम की खूब डिमांड है।

दाम पर एक नजर
तिरंगा पापड़    60 रुपये पैकेट
जलगांव क ा चावल पापड़    60 रुपये पैके ट
इंदौर का टमाटर पापड़    20 रुपये पैकेट
फलहारी आलू शंख     20 रुपये पैकेट
स्क्रू आलू    20 रुपये पैकेट
नमकीन पनीर भुजिया    160 रुपये पैकेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed