फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Take women's issues seriously : SP

महिलाओं के मामलों को गंभीरता से लें: एसपी

Sat, 14 Mar 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 14 Mar 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव ने कहाकि महिलाओं की समस्याओं को सभी थानेदार गंभीरता से लें। सीसीटीएनएस से सभी थाने हर हाल में जुड़ेंगे। इन मामलों में लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस लाइंस के सई काम्पलेक्स में शनिवार को बुलाई गई क्षेत्राधिकारियों व थानेदारों से इलाके के अपराधों की जानकारी ली। कहाकि महिलाओं के प्रकरण को गंभीरता लिया जाए। दुष्कर्म समेत दूसरे मामलों में तत्काल कड़ी कार्रवाई हो। थानों पर सभी शिकायतकर्ता को सम्मान दिया जाए।
विज्ञापन


शासन की मंशा के अनुरूप पीड़ितों की हरसंभव मदद होनी चाहिए। जनपद के सभी थाने सीसीटीएनएस से जुड़ेंगे। इस दिशा में किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहाकि शिकायतों की निस्तारण के साथ लंबित विवेचनाओं को समय से निपटाया जाए। पंचायत चुनाव को देखते हुए हल्का सिपाही और दरोगा को छोटे से छोटा प्रकरण भी गंभीरता से लेते हुए निस्तारित कराना होगा। इस मौके पर एएसपी तारिक मोहम्मद, सीओ सिटी एमपी सलोनिया, सीओ लालगंज सीताराम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed