फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Tableaux will stagger on the bad roads of the city, chariots will devour hiccups

शहर की बदहाल सडक़ों पर डगमगाएंगी झांकियां, हिचकाले खाएंगे रथ

Tue, 17 Sep 2019 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Tableaux will stagger on the bad roads of the city, chariots will devour hiccups
मकंद्रुगंज पुलिस चौकी के सामने टूटी सडक़। - फोटो : PRATAPGARH
शहर की बदहाल सडक़ों पर ऐतिहासिक रामलीला की झांकियों का मंचन इस बार आसान नहीं होगा। संपर्क मार्ग के साथ ही राजमार्ग पर जगह-जगह गड्ढे व उखड़ चुकीं सडक़ों पर झांकियां डगमाएंगी। रथ हिचकोले खाएंगे। सडक़ों पर आड़े-तिरछे लगे होर्र्डिंग्स भी अवरोध उत्पन्न करेंगे। नवरात्र के पर्व से शुरू होने वाले ऐतिहासिक रामलील मंचन को लेकर प्रशासन अनजान बना है। जबकि पर्व शुरू होने में अब महज गिनती के दिन शेष रह गए हैं।
विज्ञापन

शहर में श्रीरामलीला समिति द्वारा आयोजित ऐतिहासिक रामलीला की झांकी का मंचन नवरात्र के पहले दिन से ही शुरू हो जाएगा। लगातार 12 दिनों तक झाकिंयों व रथों के बीच कलाकार भगवान की लीला मंचन करते हैं। 12वें दिन ऐतिहासिक भरत मिलाप होता है। इसमें कई दलों द्वारा झांकियां निकलती हैं। प्रयागराज-फैजाबाद राजमार्ग के साथ ही संपर्क मार्गों से होते हुए शहर का भ्रमण करती हैं। शहर का यह सबसे बड़ा व ऐतिहासिक कार्यक्रम होता है। जिले से ही नहीं गैरजनपदों से भी कार्यक्रम को देखने के लिए भीड़ उमड़ती है।
विज्ञापन

पर्व को शुरू होने में अब महज 12 दिन शेष हैं। 29 सितंबर से रामलीला झांकियों का मंचन शुरू हो जाएगा। मगर विडंबना यह है कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह लापरवाह बना है। शहर की सडक़ों की हालत खस्ता है। प्रयागराज-फैजाबाद राजमार्ग पर शहर के घंटाघर से लेकर सदर बाजार, बाबागंज तक राजमार्ग पर जगह-जगह गड्ढे ही गड्ढे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सडक़ें उखड़ चुकी हैं। पैदल चलना तक मुश्किल है। आए दिन बाइक से लोग गिरकर हादसों का शिकार होते हैं। ऐसे में बदहाल राजमार्ग से रथों व झांकियों का निकलना आसान नहीं होगा। बड़े-बड़े गड्ढों में झांकियां डगमगाएंगी व रथ हिचकाले खाएंगे। ऐसे में कलाकारों को सबसे ज्यादा दिक्कत होगी। इसके अलावा घंटाघर से कचहरी मार्ग तक पोल व चौराहों पर आड़े-तिरछे लगे होर्र्डिंग्स भी रथों व झांकियों की राह में रोड़ा बनेंगे।
जगह-जगह जलभराव, गंदगी से पटा है रामलीला मैदान
शहर के रामलीला मैदान में ऐतिहासिक मेले का आयोजन होता है। हजारों की भीड़ से पूरा मैदान खचाखच भरा रहता है। मगर मौजूदा समय में रामलीला मैदान में जगह-जगह जलजमाव है। पूरा परिसर गंदगी से पटा है। इसकी साफ- सफाई व जलनिकासी को लेकर अब तक कोई भी इंतजाम नहीं हो सका है।

झूलते तार दे रहे हादसे को दावत
शहर में जगह-जगह विद्युत तार लटक रहे हैं। यह हादसे को दावत दे रहे हैं। इसे लेकर विद्युत विभाग तनिक भी संवेदनशील नहीं है। झूलते तार भी झांकियों व रथों के निकलने में रोड़ा पैदा करेंगे।

चौक ठठेरी बाजार में टूटी राजमार्ग की सडक़।

चौक ठठेरी बाजार में टूटी राजमार्ग की सडक़।- फोटो : PRATAPGARH

रामलीला मैदान में जाने वाले रास्ते में हुआ कीचड़।

रामलीला मैदान में जाने वाले रास्ते में हुआ कीचड़।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed