फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   taalabandi in daakghar

एजेंटों ने प्रधान डाकघर में जड़ा ताला

Tue, 31 May 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 31 May 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
taalabandi in daakghar
news
सर्वर फेल होने से बार-बार कम्प्यूटर बंद होने से आ रही समस्याओं से खफा राष्ट्रीय बचत अभिकर्ताओं ने सोमवार को प्रधान डाकघर में तालाबंद कर विरोध प्रदर्शन किया। उनका सारा गुस्सा सीबीएस सिस्टम पर था। प्रधान डाकघर में बैंकों की तर्ज पर कोर बैंकिंग सिस्टम ( सीबीएस) तो कर दिया गया, मगर उस हिसाब से उपभोक्ताओं को सुविधा देने में यह अभी तक नाकाम रहा। आए दिन सर्वर फेल और कम्प्यूटर खराब रहता है। जिससे उपभोक्ताओं और एजेंटों के सामने काफी दिक्कतें आ रही हैं। जमा निकासी, रजिस्ट्री यहां तक कि पासबुक की प्रिटिंग का काम न होने से लोग निराश होकर डाकघर से लौट जाते हैं। 
विज्ञापन


रोज-रोज की समस्या से आजिज आकर राष्ट्रीय बचत अभिकर्ताओं ने सोमवार को सीबीएस सिस्टम के विरोध में प्रधान डाकघर में तालाबंदी कर दी। अभिकर्ताओं का आरोप है कि 25 मई से सिस्टम फेल चल रहा है। जिससे आरडी का पैसा पड़ा है। महिला प्रधान एवं अन्य एजेंटों की आरडी लाट नहीं जमा हो पा रही है। समय सीमा के अंदर पैसा न जमा होेने पर पेनाल्टी लग जाती है। एजेंट प्रतिदिन पैसा लेकर आते हैं। डाकघर में जमा न होने के कारण वापस लौट जाते हैं। जिससे रास्ते में अनहोनी होने की समस्या रहती है। प्रदर्शन में अध्यक्ष अंबिका प्रसाद शर्मा, सत्यवान सिंह, आशा किरण सिंह, सविता पांडेय, आशा गौड़, कलावती, अनीता सिंह, नीतू श्रीवास्तव, कांती मिश्रा, राजकुमार पाल, दूधनाथ मिश्र, मनोज मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed