{"_id":"574c89244f1c1b6229109aec","slug":"taalabandi-in-daakghar","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजेंटों ने प्रधान डाकघर में जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एजेंटों ने प्रधान डाकघर में जड़ा ताला
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 31 May 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्वर फेल होने से बार-बार कम्प्यूटर बंद होने से आ रही समस्याओं से खफा राष्ट्रीय बचत अभिकर्ताओं ने सोमवार को प्रधान डाकघर में तालाबंद कर विरोध प्रदर्शन किया। उनका सारा गुस्सा सीबीएस सिस्टम पर था। प्रधान डाकघर में बैंकों की तर्ज पर कोर बैंकिंग सिस्टम ( सीबीएस) तो कर दिया गया, मगर उस हिसाब से उपभोक्ताओं को सुविधा देने में यह अभी तक नाकाम रहा। आए दिन सर्वर फेल और कम्प्यूटर खराब रहता है। जिससे उपभोक्ताओं और एजेंटों के सामने काफी दिक्कतें आ रही हैं। जमा निकासी, रजिस्ट्री यहां तक कि पासबुक की प्रिटिंग का काम न होने से लोग निराश होकर डाकघर से लौट जाते हैं।
रोज-रोज की समस्या से आजिज आकर राष्ट्रीय बचत अभिकर्ताओं ने सोमवार को सीबीएस सिस्टम के विरोध में प्रधान डाकघर में तालाबंदी कर दी। अभिकर्ताओं का आरोप है कि 25 मई से सिस्टम फेल चल रहा है। जिससे आरडी का पैसा पड़ा है। महिला प्रधान एवं अन्य एजेंटों की आरडी लाट नहीं जमा हो पा रही है। समय सीमा के अंदर पैसा न जमा होेने पर पेनाल्टी लग जाती है। एजेंट प्रतिदिन पैसा लेकर आते हैं। डाकघर में जमा न होने के कारण वापस लौट जाते हैं। जिससे रास्ते में अनहोनी होने की समस्या रहती है। प्रदर्शन में अध्यक्ष अंबिका प्रसाद शर्मा, सत्यवान सिंह, आशा किरण सिंह, सविता पांडेय, आशा गौड़, कलावती, अनीता सिंह, नीतू श्रीवास्तव, कांती मिश्रा, राजकुमार पाल, दूधनाथ मिश्र, मनोज मिश्रा आदि रहे।