फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Swami Vivekananda's birth anniversary celebrated with great pomp, a procession organized in the city

धूमधाम से मनाई गई युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती, नगर में निकाली गई शोभायात्रा

Mon, 13 Jan 2020 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Swami Vivekananda's birth anniversary celebrated with great pomp, a procession organized in the city
लालगंज में स्वामी विवेकानन्द जयंती पर उनके चित्र के सामने दीप जलाते लोग। - फोटो : PRATAPGARH
युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती शनिवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। जगह-जगह शोभायात्रा व कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वामी विवेकानंद के कृतित्व और व्यक्तित्व को याद किया गया। उनके विचारों को आत्मसात करने के लिए युवाओं को प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रांत अध्यक्ष डॉ. अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में निर्मल चौराहे पर विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। निर्मल चौराहे से शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा बाबागंज, चौक घंटाघर, अंबेडकर चौराहा से भंगवाचुंगी होते हुए निर्मल चौराहा पहुंची। जिला प्रमुख डॉ. धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन

उन्होंने शिकागो धर्म सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करके देश का गौरव बढ़ाया। आज की युवा पीढ़ी को स्वामीजी के विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। इस मौके पर शिवम पांडेय, अर्पित मिश्रा, सुधांशु रंजन मिश्रा आदि मौजूद रहे। हिंदु युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई। शहर के स्टेशन रोड पर स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने जयकारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पदाधिकारियों ने स्वामीजी के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह ने कहा कि स्वामी का जीवन अनुकरणीय है। युवाओं को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने समाजसेवा का संदेश दिया है। राष्ट्रप्रेम को परिभाषित किया है। आज भी उनका व्यक्तित्व विश्व पटल पर चमचमा रहा है। इस अवसर पर राजकुमार, सुधीर, शिव, संजय, राकेश, सनी, धर्मेंद्र ब्रम्हचारी, अयज, वीरेंद्र प्रताप, बड़े लाल सिंह, राम कृपाल, बजरंगी पाल, हरिकेश यादव आदि मौजूद रहे।
युवा क्रांति के कार्यकर्ताओं ने दीपेंद्र मिश्र के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंदजी की जयंती मनाई। निर्मल तिराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा नेता अच्युतानंद पांडेय, सुशील चंद्र शुक्ल, बागीशचंद्र मिश्र, अखिलेश मिश्र, संतोष श्रीवास्तव, राहुल मिश्र आदि मौजूद रहे। इसी तरह प्रभात एकेडमी में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य प्रभात शर्मा ने कहा कि विश्व में भारतीय संस्कृति को स्थापित करने वाले युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के पदचिह्नों पर चलने की जरूरत है।

इस अवसर पर डा.राजेश भट्ट, शिवम पांडेय, अभिषेक पांडेय, प्रवीण पांडेय आदि मौजूद रहे। शहर के वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। वक्ताओं ने स्वामी के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर निदेशिका अलका सिंह ने स्वामी विवेकानंदजी के बारे में विस्तार से बताया। इसी तरह नंदलाल सिंह सोलंकी पब्लिक स्कूल गायघाट में युवा दिवस पर कार्यक्रम हुआ। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला।

वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी विवेकानन्द बने बच्चे।

वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी विवेकानन्द बने बच्चे।- फोटो : PRATAPGARH

स्वामी विवेकानन्द जयंती पर निर्मल तिराहा स्थित प्रतिमा पर मार्ल्यापण करते एवीवीपी के कार्यकर्?

स्वामी विवेकानन्द जयंती पर निर्मल तिराहा स्थित प्रतिमा पर मार्ल्यापण करते एवीवीपी के कार्यकर्?- फोटो : PRATAPGARH

स्वामी विवेकानन्द जयंती पर निर्मल तिराहा स्थित प्रतिमा पर मार्ल्यापण करते हिन्दु युवा वाहिनी क?

स्वामी विवेकानन्द जयंती पर निर्मल तिराहा स्थित प्रतिमा पर मार्ल्यापण करते हिन्दु युवा वाहिनी क?- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed