फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Suspected condition of area manager of pesticide drug company in BJP leader's lodge

भाजपा नेता के होटल में कीटनाशक दवा कंपनी के एरिया मैनेजर की संदिग्ध दशा में मौत

Sat, 12 Oct 2019 12:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Suspected condition of area manager of pesticide drug company in BJP leader's lodge
प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन रोड स्थित होटल में मृत दवा कम्पनी के मैनेजर के पोस्टमार्टम के दौरान जुटे ? - फोटो : PRATAPGARH
रेलवे स्टेशन स्थित भाजपा नेता के लॉज में एक कीटनाशक दवा कंपनी के एरिया मैनेजर की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। 24 घंटे बाद इसकी जानकारी होटल के मैनेजर को हुई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो कमरे से दुर्गंध उठ रही थी। खिड़की तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। सूचना पर परिजन रोते-बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मृत मैनेजर के भाई ने हत्या का आरोप लगाते अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

पूर्वी सहोदरपुर निवासी भाजपा के नगर अध्यक्ष संजय सिंह के पिता मलय सिंह का रेलवे स्टेशन पर सावित्री लॉज है। एक कीटनाशक दवा कंपनी के एरिया मैनेजर मिर्जापुर जनपद के दरगाह शरीफ चुनार निवासी शिशिर कुमार वर्मा (45) बुुधवार को सावित्री लॉज पहुंचे और रूम बुक कराया। मैनेजर ने आईडी और मोबाइल नंबर लेने के बाद उन्हें रूम नंबर 307 की चाभी थमा दी।
विज्ञापन

गुरुवार देर शाम तक शिशिर कमरे से बाहर नहीं निकले। देर शाम तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला। इससे लॉज का मैनेजर फूलचंद्र परेशान हो गया। रात करीब दस बजे उसने शिशिर को फोन मिलाया। कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने इसकी जानकारी लॉज संचालक के साथ ही पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस खिड़की तोड़कर कमरे के भीतर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में शव से दुर्गंध उठ रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया। उधर, सूचना मिलने पर शिशिर के परिजन रोते-बिलखते प्रतापगढ़ पहुंचे। उसके भाई मनीष ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उसका कहना है कि शिशिर घर से खान लेकर आया था।
बुधवार रात करीब नौ बजे उसने मां हेमलता वर्मा से फोन पर बात की। प्रतापगढ़ पहुंचने और होटल में रुके होने की जानकारी दी। फिर करीब एक घंटे तक अपने मित्र विनय शुक्ला से फोन पर बात की थी। शिशिर के नाक, कान और मुंह से खून बह रहा था। शरीर काला पड़ गया था।
पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल
शिशिर वर्मा दो भाइयों में बड़े थे। उनके पिता की मौत हो चुकी है। छोटा भाई मनीष वर्मा लखनऊ में रहता है। घर पर उनकी पत्नी आरती वर्मा और बेटा पवित्र वर्मा, बेटी शुभी वर्मा के साथ मां हेमलता रहती हैं। शिशिर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मनीष के साथ ही उनके चचेरे भाई प्रतापगढ़ पहुंच गए। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद घर ले गए।
मिर्जापुर के ही व्यापारी ने होटल में फांसी लगाकर दी थी जान
माह भर पहले मिर्जापुर के एक व्यापारी ने बाबागंज स्थित स्नेह होटल में फांसी लगाकर जान दे दी थी। दो दिन बाद उसकी मौत की खबर होटल संचालक को हुई थी। जिले में यह दूसरी घटना है जब किसी बाहरी व्यक्ति की होटल के अंदर मौत हुई है।

मामले की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। यदि परिजन तहरीर देते हैं तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जिस पर संदेह जताते हैं उनसे पूछताछ भी की जाएगी।
अभिषेक सिंह, एसपी।

प्रतापगढ़ में मृत दवा कम्पनी के मैनेजर शिशिर वर्मा। फाइल फोटो

प्रतापगढ़ में मृत दवा कम्पनी के मैनेजर शिशिर वर्मा। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed