फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Supply of hundreds of villages stalled for 10 hours due to cable box puncture in Chilbila

चिलबिला में केबल बाक्स पंक्चर होने से 10 घंटे तक ठप रही सैकड़ों गांवों की आपूर्ति

Fri, 11 Dec 2020 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Supply of hundreds of villages stalled for 10 hours due to cable box puncture in Chilbila
Supply of hundreds of villages stalled for 10 hours due to cable box puncture in Chilbila
चिलबिला के पास मेन लाइन का केबिल बाक्स पंक्चर हो गया। इससे कोहड़ौर, नरहरपुर, साल्हीपुर व दरछुट सहित चारों उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली विभाग की टीम ने आपूर्ति बहाल करने में करीब 10 घंटे तक कड़ी मशक्कत की। शाम साढ़े चार बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

चिलबिला से 33 हजार की मेनलाइन कोहड़ौर की तरफ गई है। इससे कोहड़ौर, नरहरपुर, साल्हीपुर, दरछुट सहित चार उपकेंद्र जुड़े हुए है। चारों उपकेंद्रों से करीब ढाई सौ गांवों में विद्युत आपूर्ति होती है। बृहस्पतिवार को सुबह करीब छह बजे चिलबिला में मेनलाइन का केबल बाक्स पंचर हो गया।
विज्ञापन

मेन लाइन में खामी आने से चारों उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। करीब एक घंटे तक लोगों ने इंतजार किया। जब बिजली नहीं आई तो फिर उपकेंद्र पर फोन- घनघना शुरू किए। इसके बाद विद्युत विभाग की टीम सक्रिय हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात बजे विद्युतकर्मी मौके पर पहुंचे और कार्य शुरू किया। लगभग 10 घंटे तक कार्य चला। इससे दिनभर चारों उपकेंद्र के ढाई सौ गांव की आपूर्ति ठप रही। बाजारों में स्थित सरकारी कार्यालय, बैंक, अस्पताल में जनरेटर के सहारा लिया गया।
इस दौरान दिनभर उपकेंद्रों पर लोग चक्कर लगाते रहे। शाम करीब चार बजे खामी ठीक हो पाई। एसडीओ गड़वारा ने बताया कि केबल बाक्स पंचर से आपूर्ति ठप हुई थी। जिसे दोपहर में दुरुस्त कराया लिया गया है।

कल से चलेगा डिस्कनेक्शन अभियान
एमडी के दौरे को लेकर करीब एक सप्ताह से चेकिंग व डिस्कनेक्शन अभियान ठप पड़ा था। अफसर से लेकर कर्मचारी तक तैयारी में जुटे हुए थे। मगर अब फिर से चेकिंग अभियान व डिस्कनेक् शन अभियान में तेजी आएगी। गुरुवार को एसडीओ बाबागंज अजीत यादव ने बताया कि बड़े बकाएदारों की सूची तैयार हो गई है। शनिवार को टीमे भ्रमण पर निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed