फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Supply could not be restored in more than

Pratapgarh News: 70 से अधिक गांवों में 72 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी आपूर्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Supply could not be restored in more than
रानीगंज अजगरा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 70 से अधिक गांवों में 72 घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। पावर हाउस का मेन फीडर और तार रविवार देर शाम को बदले जा चुके हैं। इसके बाद भी विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति सुचारु नहीं हो पा रही है। इस कारण उपभोक्ताओं की नींद में खलल पड़ रहा है। साथ ही पेजयल की समस्या से भी लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

रानीगंज अजगरा विद्युत उपकेंद्र में शुक्रवार को ओवरलोड के कारण मेन केबल शॉर्ट सर्किट से जल गया था। शनिवार को चिलबिला स्थित वर्कशॉप से मेन केबल लाकर बिजली कर्मियों ने बदलकर आपूर्ति शुरू की। पांच मिनट आपूर्ति के बाद पावर हाउस के मेन फीडर में ब्लास्ट हो गया था। रविवार देर शाम फीडर बदला गया लेकिन पांच मिनट की आपूर्ति के बाद फिर से लाइन ठप हो गई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 9:45 बजे 10 मिनट के लिए आपूर्ति बहाल की गई इसके बाद से लगातार कटौती जारी है। उपकेंद्र से बढ़नी, रानीगंज, तेजगढ़, मोहनगंज एवं देवली फीडर की आपूर्ति बंद होने के चलते इनसे जुड़े गांवों के लोग परेशान हैं। वहीं, धान की राेपाई करने वाले किसान खेत में पानी नहीं भर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

132 केवी लाइन में रोस्टिंग के चलते आपूर्ति बाधित, तीन फीडर ही चल सकेंगे
ओवरलोड और 132 केवी लाइन की लाइन में रोस्टिंग के कारण हर एक से दो घंटे में आपूर्ति बाधित होती है। सप्लाई चालू होने पर ओवरलोड को देखते हुए तीन फीडर ही चलाए जा सकेंगे। गर्मी अधिक होने के कारण लाइनों में फॉल्ट और ओवरलोड के कारण रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है।

ओवरलोड और रोस्टिंग के चलते सभी फीडरों को एक साथ शुरू नहीं किया जा रहा है। नए फीडर वर्कशॉप से लाकर रविवार को ही लगा दिए गए थे। 132 केवीए लाइन की रोस्टिंग के कारण आपूर्ति बाधित है। जल्द ही आपूर्ति बहाल की जाएगी।

- शुभम गर्ग, एसडीओ, बिजली विभाग


कटौती पर भड़के उपभोक्ताओं ने एसएसओ और सहायक एसएसओ को पीटा
बीते तीन दिन से बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने रविवार रात रानीगंज विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। आरोप है कि यहां उपभोक्ताओं ने तीन एसएसओ और दो सहायक एसएसओ से मारपीट की। इस कारण रविवार रात पांचों फीडरों से आपूर्ति बहाल नहीं की गई। उपभोक्ताओं द्वारा मारपीट को लेकर लीलापुर थाने में केस दर्ज कराया गया है। घायल एसएसओ व सहायक एसएसओ का मेडिकल कराया गया है। एसडीओ लालगंज शुभम गर्ग ने बताया कि विद्युत आपूर्ति ठप होने पर बढ़नी फीडर के 10 से 12 उपभोक्ताओं ने एसएसओ और सहायक एसएसओ से मारपीट की है। लीलापुर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में मुकदमा पंजीकृत कर भैया का सराय आनादेव निवासी संजय सिंह, भोले सिंह और अभिषेक सिंह को रानीगंज अजगरा तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इनके पास से चार मोबाइल बरामद किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed