{"_id":"6a15e4fbfad6b42ede0529c4","slug":"sunshine-and-humidity-made-people-miserable-temperature-crossed-44-degrees-pratapgarh-news-c-261-1-pr11004-142136-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: धूप और उमस ने किया बेहाल, तापमान पहुंचा 44 डिग्री के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: धूप और उमस ने किया बेहाल, तापमान पहुंचा 44 डिग्री के पार
विज्ञापन
मंगलवार को जिले में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण दोपहर होते-होते सड़कें सुनसान नजर आने लगीं। गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल रहे। जरूरी काम से बाहर निकले लोग सिर और चेहरे को ढककर निकलते दिखे, जबकि बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर दोपहर के समय भीड़ कम रही।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. मनोज सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने के साथ उमस भी लोगों को परेशान कर रही है। उन्होंने बताया कि आगामी 24 से 48 घंटे के बीच मौसम में बदलाव की संभावना है। आसमान में बादल छाने के साथ तेज आंधी और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
भीषण गर्मी के चलते लोग दिनभर ठंडे पेय पदार्थों और छांव का सहारा लेते नजर आए। चिकित्सकों ने भी लोगों को दोपहर में अनावश्यक बाहर निकलने से बचने और अधिक पानी पीने की सलाह दी है।