फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sunla, not falling out of the day

दिनभर नहीं निकले सूर्यदेव, छाई रही धुंध, गलन भरी ठंड के आगोश में बेल्हा

Fri, 26 Jan 2018 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 26 Jan 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। गुरुवार को एक बार फिर जिले में शीतलहर जैसे हालात हो गए। दिनभर धुंध छाई रही। सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और बरसात से गुरुवार को बेल्हा एक बार फिर शीतलहर की चपेट में आ गया। सुबह कोहरे की चादर ने पूरे वातावरण को ढक लिया था। दिनभर धुंध के हावी रहने से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। तापमान दस डिग्री नीचे लुढ़क गया।
विज्ञापन


पुरवा और पछुवा हवाओं के आपस में टकराने और पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी और बारिश का असर साफ दिखा। अचानक मौसम में आई तब्दीली से एक बार फिर बेल्हावासी शीतलहर की चपेट में आ गए। गुुरुवार की सुबह कोहरे की चादर ने पूरे वातावरण को ढक लिया था। मंद-मंद चलने वाली पछुवा हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़ों में लिपटने को मजबूर कर दिया। दिनभर धुंध छाए रहने से सूर्यदेव भी बादलों की ओट में दुबके रहे।
विज्ञापन


दोपहर करीब सवा दो बजे सूर्यदेव ने निकलने का प्रयास किया, मगर आकाश में छाए बादलों ने उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान जहां 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं गुरुवार को लुढ़ककर 15.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि दिल्ली सहित अन्य इलाकों में हुई बरसात से मौसम तब्दीली हुई है। उन्होंने बेल्हा में भी बरसात होने की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed