{"_id":"645a91452b4f887a4e0cb087","slug":"sun-tightened-its-attitude-mercury-reached-40-degrees-pratapgarh-news-c-3-1-125487-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: धूप ने कड़े किए तेवर, पारा 40 डिग्री पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: धूप ने कड़े किए तेवर, पारा 40 डिग्री पर पहुंचा
Wed, 10 May 2023 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 10 May 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
गर्मी के कारण बाजारों में पसरा सन्नाटा, जरूरी काम से ही निकले लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। बारिश का सिलसिला खत्म होने के बाद सूर्यदेव ने अपने तेवर तल्ख कर दिए हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जिससे गर्मी ने अपना असर दिखाया। चिलचिलाती धूप से लोग परेशान हुए। उमस बढ़ने के साथ अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
बीते दिनों झमाझम बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। इससे तापमान में गिरावट आ गई थी। मौसम में ठंड का अहसास होने लगा था। अब चार दिनों में मौसम ने फिर करवट बदल ली है। सुबह से ही धूप अपना असर दिखा रही है। अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। चिलचिलाती धूप तेज होने के कारण लोग घर से बाहर नहीं निकले। बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग सिर और चेहरे को कपड़े से ढककर बाहर निकले। इसके बाद धूप की तपिश परेशान करती रही। मौसम विभाग के मुताबिक अब रोजाना तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। चार दिन में तापमान बढ़कर 42 डिग्री तक पहुंचे की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा।
इनसेट-- -
पिछले पांच दिनों का तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
बृहस्पतिवार 32 20
शुक्रवार 34 21.2
शनिवार 36 20
रविवार 37 22
सोमवार 38 22.2
मंगलवार 40 22

इनसेट
पिछले पांच दिनों का तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
विज्ञापन
बृहस्पतिवार 32 20
शुक्रवार 34 21.2
शनिवार 36 20
रविवार 37 22
सोमवार 38 22.2
मंगलवार 40 22